New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

प्रोजेक्ट : बेरेशीट 2.0

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, इज़राइल ने वर्ष 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित यान को उतारने के उद्देश्य से बेरेशीट 2.0 प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इससे पूर्व इज़राइल का बेरेशीट जाँच यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

प्रमुख बिंदु

पृष्ठभूमि

  • बेरेशीट, इज़राइल के गैर लाभकारी संघटन स्पेसेल (SpaceIL) द्वारा चंद्रमा पर प्रोब केलिये भेजा गया एक निजी मिशन था। हिब्रू भाषा में बेरेशीट का अर्थ उत्पत्ति होता है।
  • इसे फरवरी 2019 में केप कैनावेरल (यू.एस.ए.) से फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया और अप्रैल 2019 में यह चंद्रमा की कक्षा में पहुँचा था।
  • इस यान के इंजन में गड़बड़ी आ जाने की वजह से यह चंद्रमा की सतह पर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

बेरेशीट 2.0

  • उद्देश्य : विद्यालय के छात्रों की तरफ से विभिन्न प्रयोगों का संचालन करना और आँकड़ें एकत्र करना।
  • संरचना : इसमें दो लैंडिंग क्राफ्ट और एक ऑर्बिटर शामिल हैं, जो वर्षों तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे।
  • लागत : लगभग 100 मिलियन डॉलर।
  • महत्त्व : अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन के बाद इज़राइल चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा राष्ट्र बन सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR