New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

प्रोजेक्ट कुश (Project Kusha) : भारत की वायु रक्षा प्रणाली (Project Kusha: India’s Air Defense System)

प्रारंभिक परीक्षा – प्रोजेक्ट कुश( Project Kusha)
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

  संदर्भ 

 भारत प्रोजेक्ट कुश के तहत वायु रक्षा प्रणाली को डिज़ाइन कर रहा है।

LR-SAM

प्रमुख बिंदु 

  • प्रोजेक्ट कुश भारत का नया एयर डिफेंस सिस्टम होगा, इसके तहत डीआरडीओ लांग रेंज की सरफेस टू एयर मिसाइल (LR-SAM) तैयार कर रहा है
  • यह तीन स्तरीय प्रणाली होगी, जिसकी सबसे कम रेंज 150 किमी होगी, मध्यम रेंज 250 किमी और अधिकतम रेंज 350 किमी होगा।
  • भारत के पास S-400 एयर सिस्टम है जो रूस से लिया गया है।
  • डीआरडीओ का प्रोजेक्ट कुश 350 किमी दूर से दुश्मन की हरकत का पता लगा लेगा, ये इजराइल के आयरन डोम से बहुत बेहतर होगा, जिसकी रेंज महज 70 किमी है
  • इसके अलावा यह अमेरिका पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से भी बेहतर होगा जो 110 किमी दूर से दुश्मन के हमलों को ट्रैक करता है

एयर डिफेंस सिस्टम 2028-2029 तक तैनात होगा

  • भारत का एयर डिफेंस सिस्टम 2028-2029 तक देश की सीमाओं पर तैनात करने की योजना है
  • यह दुश्मन के हमलों के साथ-साथ, दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों समेत हर हमलों को भी ट्रैक और ध्वस्त कर सकेगा
  • कुश के तैनात होने के बाद भारत उन महत्वपूर्ण देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिनके पास अपना लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है
  • अभी भारत के पास अपना स्वदेशी वेरी-शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है
  • भारत ने 2018 में रूस से S-400 की डील की थी, इस डील के तहत भारत ने पांच S-400, 40 हजार करोड़ रुपये में खरीदा था ।
  • अब तक भारत को रूस की ओर से इसके तीन स्क्वाड्रन दिए जा चुके हैं, इनमें से ज्यादातर चीनी सीमा पर तैनात हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत प्रोजेक्ट कुश के तहत वायु रक्षा प्रणाली को डिज़ाइन कर रहा है।
  2. यह तीन स्तरीय प्रणाली होगी, जिसकी सबसे कम रेंज 150 किमी होगी, मध्यम रेंज 250 किमी और अधिकतम रेंज 350 किमी होगा। 
  3. भारत का एयर डिफेंस सिस्टम 2030 तक देश की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा है

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक   

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : प्रोजेक्ट कुश क्या है? प्रोजेक्ट कुश के महत्व की विवेचना कीजिए। 

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X