New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

प्रोजेक्ट नमन

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारतीय सेना ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए प्रोजेक्ट नमन की शुरुआत की। 

प्रोजेक्ट नमन 

  • इसके तहत रक्षा पेंशनभोगियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित सहायता और सेवाएँ प्रदान की जाएगी 
  • प्रोजेक्ट नमन, स्पर्श (सिस्‍टम फॉर पेंशन एडमिन्‍सट्रेशन रक्षा), डिजिटल पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन पर केंद्रित है
    • यह रक्षा पेंशनभोगियों के लिए पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम बनाती है 
  • इसके अंतर्गत 14 स्थानों पर कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं – 
    • नई दिल्ली, जालंधर, लेह, देहरादून, लखनऊ, जोधपुर, बेंगलुरू, गोरखपुर, झांसी, सिकंदराबाद, सागर, गुंटूर, अहमदाबाद और बैंगलोर 
    • बैंकिंग भागीदार, HDFC बैंक ने कॉमन सर्विस सेंटर को चालू करने के लिए आवश्यक आईटी बुनियादी ढांचा प्रदान किया है
    • स्थानीय सैन्य स्टेशनों ने आवश्यक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं उपलब्‍ध कराई हैं।
  • ये कॉमन सर्विस सेंटर पूर्व सैनिकों, पेंशनभोगियों, शहीदों की विधवाओं और शहीदों के परिजनों को स्पर्श-सक्षम पेंशन सेवाएं, सरकार से नागरिक सेवाएं और व्यवसाय से उपभोक्ता सेवाएं, सभी एक ही सुविधाजनक स्थान पर प्रदान करते हैं।
  • प्रत्येक कॉमन सर्विस सेंटर का प्रबंधन एक ग्राम स्तरीय उद्यमी करता है
    • इसे आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण दिया जाता है। 
    • इसे HDFC बैंक पहले 12 महीनों के लिए 20,000 का मासिक अनुदान प्रदान करता है
  • प्रोजेक्ट नमन, सैन्य स्टेशनों और आसपास के इलाकों की संपूर्ण आबादी को भी सेवाएं प्रदान करता है।

प्रश्न  - प्रोजेक्ट नमन किससे संबंधित है ?

(a) भूतपूर्व पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 

(b) भूतपूर्व खिलाड़ियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए

(c) भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए

(d) भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR