New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी

संदर्भ 

विश्व के प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence : AI) अनुसंधान संगठन OpenAI ने प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी के तहत जल्द ही अपना सबसे शक्तिशाली ए.आई. मॉडल जारी करने की घोषणा की है। 

क्या है प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी

  • OpenAI एक गुप्त परियोजना पर लंबे समय से काम कर रहा है जिसे पहले प्रोजेक्ट क्यू* (क्यू-स्टार) के नाम से जाना जाता था। 
    • वर्तमान में इसका कोडनेम प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी है। 
  • इस प्रोजेक्ट से स्वायत्त इंटरनेट अनुसंधान की सुविधा और ए.आई. तर्क क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार की संभावना है। 
  • OpenAI ने इसे मानव मस्तिष्क के समान क्षमताओं वाला आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस बनाने के लिए एक प्रयास के रूप में प्रस्तुत किया है। 

विशेषताएँ 

उच्च क्षमता 

  • प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी किसी भी मौजूदा चैटबॉट की तुलना में गणित और प्रोग्रामिंग में बेहतर होगा।
  • चैटजीपीटी के साथ एकीकरण से बाद यह सबसे शक्तिशाली एआई चैटबॉट बन जाएगा। 
  • प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी के तहत निर्मित नया एआई मॉडल सोचने के उन्नत स्तरों में सक्षम है जो इसे कठिन पहेलियों को हल करने की अनुमति देता है।

पूंजी एवं प्रशिक्षण डाटा की उपलब्धता 

  • प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी का लक्ष्य अधिक पूंजी जुटाना है जिसका उपयोग OpenAI  द्वारा अपने अगले-फ्रंटियर मॉडल ‘ओरियन’ के लिए आवश्यकता है।
    • ओरियन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण डाटा का निर्माण प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी के प्रमुख अनुप्रयोगों में से एक माना जाता है।
  • यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इंटरनेट पर अधिकांश प्रशिक्षण डाटा का पहले ही उपयोग किया जा चुका है। 
  • GPT-4 से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा प्रोजेक्ट ओरियन द्वारा प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी और उच्च-गुणवत्ता वाले सिंथेटिक डाटा के संयोजन का उपयोग किया जा सकता है। 
    • यह अपने पूर्ववर्ती मॉडलों की तुलना में त्रुटियों को कम करेगा।

सिंथेटिक डाटा का निर्माण 

  • OpenAI के अनुसार प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले सिंथेटिक डाटा वास्तविक दुनिया के डाटा सेट में अंतराल को भर सकते हैं और अधिक संपूर्ण, समावेशी एवं संतुलित प्रशिक्षण सेट प्रदान कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञों के अनुसार सिंथेटिक डाटा का उपयोग भविष्य के AI मॉडल को अधिक तटस्थ व निष्पक्ष बनाने में मदद कर सकता है। 
    • इससे प्रशिक्षण की दक्षता एवं मॉडल की सटीकता दोनों में सुधार होगा।

निष्कर्ष 

  • प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी अनुसंधान करने की क्षमता में वृद्धि के साथ ही मॉडल को स्वायत्त रूप से प्रयोग करने, डाटा का विश्लेषण करने और नई परिकल्पनाएँ बनाने की अनुमति दे सकता  है। 
    • इससे नई दवाओं की खोज, मॉडल व्यक्तिगत शिक्षा तथा शैक्षिक सामग्री के निर्माण में सहायता मिल सकती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR