New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्रोजेक्ट उद्भव (Project Udbhav)

प्रोजेक्ट उद्भव (Project Udbhav)
प्रारंभिक परीक्षा प्रोजेक्ट उद्भव (Project Udbhav)

मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

रक्षा मंत्री ने 21 अक्टूबर 2023  को 'प्रोजेक्ट उद्भव' को लॉन्च किया।

Project-Udbhav

प्रमुख बिंदु

  • 'प्रोजेक्ट उद्भव' का उद्देश्य प्राचीन भारतीय रणनीतिक ज्ञान को आधुनिक सैन्य शिक्षाशास्त्र से एकीकृत करना है।
  • यह परियोजना शास्त्रीय ग्रंथों से कम खोजी गई रणनीतिक सोच, शासन कला और युद्धकला का पता लगाएगी और चाणक्य के अर्थशास्त्र (रणनीतिक साझेदारी, कूटनीति, नरम शक्ति अनुमान, आदि), कामन्दक के नीतिसार और तमिल कवि तिरुवल्लुवर के तिरुक्कुरल (युद्ध में नैतिक आचरण) जैसे सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को समृद्ध करेगी।
  • इसका मकसद सेना को भविष्य के लिए तैयार करने पर ध्यान देने के साथ ही भारत के प्राचीन रणनीतिक कौशल पर विमर्श को बढ़ावा देना है और इसे मौजूदा युद्ध रणनीति में शामिल करना है।
  • इस प्रोजेक्ट को एक रणनीतिक शब्दावली और वैचारिक ढांचा बनाने के लिए तैयार किया गया है, जो भारत की दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। 
  • यह प्रोजेक्ट नई, स्वदेशी सैन्य अवधारणाओं को विकसित करने और मौजूदा रणनीतियों को ऐतिहासिक दस्तावेजों में दिए ज्ञान से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने में अहम कदम है।
  • यह परियोजना यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) के सहयोग से भारत के दर्शन और संस्कृति पर आधारित एक स्वदेशी रणनीतिक शब्दावली बनाने का प्रयास करती है।
  • इसका ध्यान सैन्य अधिकारियों को शिक्षित करने, वरिष्ठ कमांडरों को सूचित करने और रक्षा कर्मियों के लिए एक ज्ञान पूल बनाने पर होगा।
  • पारंपरिक ज्ञान को समकालीन सैन्य प्रथाओं से जोड़ने के लिए प्राचीन भारतीय ग्रंथों और ऐतिहासिक सैन्य अभियानों का अध्ययन किया जाएगा।

प्रश्न: प्रोजेक्ट उद्भव का संबंध किस मंत्रालय से है? 

(a) वित्त मंत्रालय

 (b) शिक्षा मंत्रालय

(c)  खेल मंत्रालय 

 (d) रक्षा मंत्रालय 

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : प्रोजेक्ट उद्भव क्या है? प्रोजेक्ट उद्भव के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR