' जन सम्मान' प्रतियोगिता 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए – समसामयिकी
मुख्य परीक्षा के लिए- ' जन सम्मान' वीडियो प्रतियोगिता
सामान्य अध्ययन , पेपर ,1 – भारतीय समाज की प्रमुख विशेषताएँ।
सामान्य अध्ययन , पेपर , 2- केंद्र और राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का प्रदर्शन।

संदर्भ -

  • 7 जुलाई 2023 को राजस्थान सरकार ने प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को जन सामान्य तक पहुँचाने के लिए 'जन सम्मान' वीडियो प्रतियोगिता की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु –

  • यह राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को प्रकाश में लाने का एक प्रयास है।
  • प्रतिदिन प्रतिभागियों को ₹2.75 लाख का दैनिक नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • इस महा प्रतियोगिता  की अवधि प्रारंभ में 07 जुलाई 2023 से 06 अगस्त, 2023 तक अर्थात 31 दिनों के लिए है।
  • एक दिन में पोस्ट किए गए वीडियो रात तक देखे जा सकेंगे और विजेता प्रत्येक तृतीय दिवस पर  घोषित कर दिया जाएगा।

उद्देश्य-

  • 'जन सम्मान' वीडियो प्रतियोगिता सरकारी योजनाओं को प्रदेश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का एक संकल्प है।
  • इस पहल का मूल विचार यह है कि जनता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
  • इस प्रतियोगिता में राजस्थान का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का निवासी प्रतिभागिता कर सकता है।
  • इसके तहत प्रतिभागी  सरकारी योजनाओं के ऐसे रचनात्मक वीडियो बना सकता है जिसमें योजना से  संदर्भित संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा लाभान्वितों की कहानियां इत्यादि शामिल हो सकती हैं।
  • फिर वीडियो को अपने कम से कम 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ 7 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकतें हैं।

भाग कैसे लें -

  • राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाएं, फिर अपनी पसंद से योजनाएं चुनें, जिन पर आप वीडियो बनाना चाहते हैं।
  • रचनात्मक कंटेंट के साथ 30 - 120 सेकेंड्स का वीडियो बनाएं।
  • अपनी रचनात्मकता को खुली छूट दें - आप म्यूजिक, डांस, कविता, सिंगिंग या स्क्रिप्ट, किसी भी माध्यम से अपनी बात वीडियो में कह सकते हैं।

विजेता और पुरस्कार -

  • दैनिक पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा प्रत्येक तृतीय दिवस पर वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।
  • सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक प्रतियोगिता में भेजे गए हर वीडियो की जांच करेगी, उनका मूल्यांकन करेगी और उनमें से सर्वश्रेष्ठ को विजेता के रूप में चुनेगी।
    • चरण 1 - सबसे पहले प्रत्येक वीडियो में यह जांच की जायेगी कि यह प्रतियोगिता के दिशानिर्देशों के अनुसार वैध है या नहीं।
    • चरण 2 -  वीडियो में बताई गई योजना से संबंधित जानकारी की गुणवत्ता, शुद्धता, सटीकता और पूर्णता के लिए इसकी जांच की जाएगी।
    • चरण 3 -  रचनात्मकता, संदेश कितने प्रभावशाली ढंग से बताया गया है और समझने में कितना आसान है, इन मापदंडों के आधार पर वीडियो का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • तीनों चरण पार करने वाले वीडियो दैनिक विजेताओं के पुरस्कार तक पहुँचेगी।

दैनिक पुरस्कार-

पहला पुरस्कार - ₹1 लाख का नकद पुरस्कार

दूसरा पुरस्कार  -  ₹ 50,000 का नकद पुरस्कार

तीसरा पुरस्कार -  ₹25,000 का नकद पुरस्कार

  • प्रत्येक  दिन 100 प्रतिभागियों को ₹1000 के  प्रेरणा पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- 'जन सम्मान' प्रतियोगिता के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है ?

  1. यह राजस्थान  सरकार की एक वीडियो प्रतियोगिता है।
  2. इसमें राजस्थान का 5 वर्ष से अधिक का कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है 
  3. इसमें रचनात्मक कंटेंट के साथ 30 - 120 सेकेंड्स का वीडियो बनाना होगा।
  4. यह राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को प्रकाश में लाने का एक प्रयास है।

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  सरकारों द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को कम करने में  राजस्थान सरकार का  'जन सम्मान' वीडियो प्रतियोगिता किस तरह सहयोगी साबित हो सकता है ? समीक्षा कीजिए।

Source : The Hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT