New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दाल-चावल फंड

भारतीय निवेश बाजार में कई घोटालों के बाद एडलवाइस म्यूचुअल फंड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राधिका गुप्ता ने त्वरित या अवास्तविक लाभों वाले फंड्स के बजाय ‘दाल-चावल फंड’ में निवेश की वकालत की है। इसे साधारण फंड भी कहते हैं। 

क्या है दाल-चावल फंड 

  • ‘दाल-चावल फंड’ नामक पद एक सरल, विश्वसनीय एवं सुसंगत निवेश रणनीति का संकेत देता है, जो दाल व चावल जैसे मुख्य भारतीय भोजन के समान है।
  • यह फंड व्यापक आधार वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है जो हर समय उपयुक्त होने के साथ ही कई क्षेत्रों में विस्तृत हैं। 

दाल-चावल फंड की विशेषताएँ 

  • विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो : ये फंड सामान्यत: कई क्षेत्रों एवं परिसंपत्ति वर्गों में निवेश करते हैं, जिससे जोखिम कम होने के साथ ही स्थिर रिटर्न सुनिश्चित होता है।
  • दीर्घकालिक निवेश : दाल-चावल फंड दीर्घकालिक निवेशकों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो त्वरित लाभ नहीं प्रदान करते हैं।
  • अस्थिरता में कमी : ये अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में कम अस्थिर हैं, जो उन्हें जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त बनाता है।
  • निरंतर रिटर्न : दाल-चावल फंड का लक्ष्य समय के साथ लगातार रिटर्न प्रदान करना है।  यह बाजार में गिरावट के दौरान भी रिटर्न प्रदान करता है।

दाल चावल फंड के लाभ 

  • सुरक्षा एवं विश्वसनीयता
  • निरंतरता 
  • विविधीकरण 
  • निवेश में आसानी
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR