पुनीत सागर अभियान

चर्चा में क्यों

हाल ही में, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने 30 मई से लेकर 5 जून, 2022 तक ‘पुनीत सागर अभियान’ का नवीनतम चरण शुरू किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस अभियान के नवीनतम चरण में 10 राज्यों और 4 केंद्र-शासित प्रदेशों से एन.सी.सी. के लगभग 74,000 कैडेट भाग लेंगे। 
  • इस अभियान के दौरान एकत्र किये गए अपशिष्ट को सरकारी/निजी एजेंसियों के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटाया जाएगा।

अभियान के बारे में 

इस अभियान को दिसंबर 2021 में प्रारंभ किया गया था। इसका उद्देश्य एन.सी.सी. द्वारा नदियों, झीलों, समुद्र तटों एवं अन्य जल निकायों में मौजूद प्लास्टिक व अन्य अपशिष्टों को साफ करना है। साथ ही, समुद्र तटों एवं नदी के किनारों को साफ रखने के महत्त्व के बारे में स्थानीय आबादी को जागरूक करना है। इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों को 'स्वच्छ भारत अभियान' के बारे में जागरूक बनाना भी शामिल है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.