New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

रामतीर्थम

संदर्भ

हाल ही में, भगवान श्री राम की एक मूर्ती के क्षतिग्रस्त होने के मुद्दे पर 16 वीं शताब्दी का रामतीर्थम मंदिर (कोदंडाराम स्वामी मंदिर) विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • आंध्र प्रदेश के विजयनगरम (Vizianagaram) ज़िले से 12 किमी. दूर स्थित ऐतिहासिक रामतीर्थम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को हाल ही में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसका एक हिस्सा कुछ दिनों बाद एक तालाब में पाया गया था।
  • रामतीर्थम, विजयनगरम ज़िले के नेल्लीमारला मंडल में एक ग्राम पंचायत हैतथा तीसरी शताब्दी ई.पू. का एक ऐतिहासिक स्थल है।
  • भगवान श्री रामचंद्र स्वामी का प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर भी यहीं स्थित है।इस मंदिर में चांदी के कवच में भगवान रामचंद्र स्वामी, सीता और लक्ष्मण की सुंदर मूर्तियाँ देखी जा सकती हैं।
  • यहाँ बोधिकोंडा की ग्रेनाइट की पहाड़ियों में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों से जुड़े संरचना अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।
  • इसके अलावा, गुरुबक्ताकोंडा (गुरुभक्तकुलकोंडा) और गनी कोंडा (जिसे दुर्गा कोंडा के नाम से भी जाना जाता है) के नाम से दो अन्य पहाड़ियाँ भी यहाँ हैं, जहाँ तीसरी शताब्दी ई.पू. के बौद्ध मठ अवशेष तथा दीवारों पर जैन तीर्थंकरों के चित्रों के साथ शैलकर्तित गुफाएँ (Rock Cut Caves) अवस्थित हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR