New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'रंगीन मछली' ऐप

चर्चा में क्यों ?  

  • हाल ही में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने "रंगीन मछली" मोबाइल ऐप लॉन्च किया। 
  • इसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के सहयोग से केन्‍द्रीय मीठा जल जीवपालन संस्‍थान द्वारा विकसित किया गया है 
  • यह ऐप सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है
  • यह एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन प्रदान करता है। 
  • "रंगीन मछली" ऐप आठ भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय सजावटी मछली प्रजातियों पर बहुभाषी जानकारी प्रदान करता है
  •  यह ऐप मछलियों की देखभाल, प्रजनन और रखरखाव के तरीकों पर व्यापक विवरण प्रदान करता है। 
  • इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक "एक्वेरियम शॉप्स ढूँढें" टूल है
    • यह उपयोगकर्ताओं को आस-पास की एक्वेरियम की दुकानों का पता लगाने, स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने और सजावटी मछली और एक्वेरियम से संबंधित उत्पादों के लिए विश्वसनीय स्रोतों से जोड़ने की अनुमति देता है। 
  • इस ऐप में सजावटी मछली उद्योग में नए लोगों और पेशेवरों दोनों के लिए शैक्षिक मॉड्यूल शामिल हैं।

प्रश्न  - "रंगीन मछली" मोबाइल ऐप को किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

(a) केन्‍द्रीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान

(b) केन्‍द्रीय खारा जल जीवपालन संस्थान

(c) केंद्रीय अंतर्स्‍थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान

(d) केन्‍द्रीय मीठा जल जीवपालन संस्‍थान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR