New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

उत्तराखंड सुरंग बचाव के लिए रैट-होल खनिकों को सम्मान

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • नवंबर, 2023 में सिल्कयारा सुरंग बचाव में 12 रैट-होल खनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड सरकार ने  उन्हें 21 दिसंबर 2023 को सम्मानित किया।

Rat-hole-miners

मुख्य बिंदु-

  • सरकार ने खनिकों को 50,000 रुपये का चेक दिया।
  • दिल्ली  स्थित रॉकवेल एंटरप्राइजेज ने अंतिम समय में सुरंग खुदाई का काम संभाला था।
  • सरकार पर खनिकों का आरोप-
    1.  सुरंग से बचाए गए लोगों को सीएम ने तुरंत 1-1 लाख रुपये का चेक दिया।
    2. खनिकों ने भी अपनी जान जोखिम में डाली और सीएम उन्हें 50,000 रुपये दे रहे हैं। 
  • खनिकों का कहना है कि, हमें स्थायी नौकरी प्रदान करें या हमें इतनी राशि दें जिससे हमें इस पेशे से बाहर निकलने में मदद मिल सके ताकि हमें पूरी जिंदगी गड्ढे खोदने की जरूरत न पड़े।
  • अधिकारियों की बातचीत और कुछ दिनों के भीतर जवाब देने के वादे के बाद खनिकों ने मर्यादा बनाए रखने के लिए चेक स्वीकार कर लिए, लेकिन जब तक सरकार उनके अनुरोधों का समाधान नहीं करती, तब तक उन्हें चेक कैश कराने का  कोई इरादा नहीं है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सिल्कयारा सुरंग बचाव में रैट-होल खनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड सरकार ने  उन्हें कितनी राशि से सम्मानित किया?

(a) 50,000

(b) 1 लाख

(c) 2.5 लाख

(d) 5 लाख

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR