New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

RBI का AI टूल MuleHunter.ai

चर्चा में क्यों?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपने इनोवेशन हब (RBIH) के माध्यम से MuleHunter.AI टूल लॉन्च किया है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह AI टूल मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अवैध वित्तीय गतिविधियों में शामिल म्यूल बैंक खातों ढूँढने और उन्हें चिन्हित करने के लिए तैयार किया गया है।
  • यह AI-बेस्ड सिस्टम RBI की ऑग्ज़ीलियरी यूनिट, रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) द्वारा तैयार किया गया है। 
  • यह पहल भारत में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुरू की गई है।
  • इससे वित्तीय अपराधों के मामलों में कमी आएगी। 

 AI टूल MuleHunter.ai 

  • यह उन्नत मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके म्यूल खातों की पहचान प्रक्रिया को तेज और सटीक बनाता है।
  • यह AI टूल एडवांस ML एल्गोरिदम के जरिए डेटा का एनालिसिस करता है।
    • यह पारंपरिक नियम-आधारित सिस्टम की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता है।
  • दो बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इसका पायलट परीक्षण किया गया है, जहां इसके शानदार परिणाम देखने को मिले हैं।
  • सभी बैंकों को RBI इस टूल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
    • इससे पूरे बैंकिंग सिस्टम को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

म्यूल बैंक खाते:

  • इनका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जाता है।
  • इन खातों में अवैध धन को जमा किया जाता है या ट्रांसफ़र किया जाता है।
  • इन खातों का इस्तेमाल निम्नलिखित गतिविधियों में किया जाता है-
    • मनी लॉन्ड्रिंग
    • अवैध सट्टेबाज़ी
    • विदेशी मुद्रा व्यापार
    • कर चोरी ; आदि
  • मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है, जो किसी अन्य व्यक्ति की ओर से अवैध रूप से अर्जित धन को स्थानांतरित करता है।
  • इन्हें प्रायः भोले-भाले व्यक्तियों द्वारा आसानी से धन कमाने के लालच में या भागीदारी के लिए मजबूर करके खोला जाता है।

 रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH)

  • यह RBI की पूर्ण स्वामित्त्व वाली सहायक कंपनी है।
  • इसका उद्देश्य एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है, जो देश में कम आय वाली आबादी के लिये वित्तीय सेवाओं और उत्पादों तक पहुँच को बढ़ावा देने पर केंद्रित हो।
  • RBI के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास ने मार्च, 2022 में इसका उद्घाटन किया था।

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस संस्था ने MuleHunter.AI टूल लॉन्च किया है।

(a) RBI

(b) SEBI

(c) LIC

(d) SIDBI

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR