New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर ने बेंगलुरु में ‘रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब’ (RBIH) का उद्घाटन किया। 

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • इसका लक्ष्य संपूर्ण वित्तीय क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और इसका प्रचार करना है, ताकि एक अरब भारतीयों के लिये एक सुरक्षित घर्षण-रहित तरीके से उपयुक्त, टिकाऊ वित्तीय उत्पादों तक पहुँच को सक्षम बनाया जा सके। 
  • आर.बी.आई.एच. नवीनतम तकनीक में अनुप्रयुक्त अनुसंधान और विशेषज्ञता का निर्माण करके आंतरिक क्षमताओं का निर्माण करेगा। 
  • इसके अतिरिक्त, यह वित्तीय क्षेत्र के संस्थानों, नीति निकायों, प्रौद्योगिकी उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग करेगा और वित्तीय नवाचारों से संबंधित विचारों के आदान-प्रदान और प्रोटोटाइप के विकास के प्रयासों का समन्वय करेगा।
  • इसका उद्देश्य निम्न आय समूह की पहुँच को बढ़ावा देने वाली पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
  • आर.बी.आई.एच. 100 करोड़ रुपये की प्रारंभिक योगदान पूँजी के साथ आर.बी.आई. की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X