New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से तीन यात्रियों की वापसी

प्रारम्भिक परीक्षा – चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से तीन यात्रियों की वापसी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ

  • चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री 31 अक्टूबर 2023 को पृथ्वी पर लौट आए।

space-station

प्रमुख बिंदु

  • चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अपने देश के अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर रहने के बाद 31 अक्टूबर 2023 को पृथ्वी पर लौट आए। 
  • चीन का यह मानवयुक्त मिशन शेनझोउ-16 चालक दल उड़ान मिशन था, जो पूरी तरह सफल रहा।
  • इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री जिंग, झू और गुई (Jing Haipeng, Zhu Yangzhu and Gui Haichao) ने मई 2023  के अंत में चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की और 154 दिनों तक कक्षा में रहे।
  • यह दल अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग करने में समय बिताया और लगभग आठ घंटे की स्पेसवॉक भी की। 
  • यह यात्री गोबी मरुस्थल के किनारे स्थित जिउक्कन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (Jiuquan Satellite Launch Center) के पास 'रिटर्न कैप्सूल' के द्वारा आये हैं।
  • चीन ने 2003 में अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया था। 
  • चीन की वर्ष 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना है। 
  • इस योजना के तहत चीन चंद्रमा की सतह से नमूने और चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर एक रोवर उतारने की भी योजना बना रहा है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित  में से किन दो देशों के मध्य गोबी मरुस्थल स्थित है ?

(a) चीन एवं कजाखस्तान

(b) चीन एवं रूस   

(c) चीन एवं मंगोलिया 

(d) चीन एवं किर्गिस्तान

उत्तर (c)

स्रोत: INDIAN EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR