New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारत संचार निगम लिमिटेड का पुनरुत्थान

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों

17 वर्षों के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में रिकॉर्ड 262 करोड़ का मुनाफ़ा दर्ज किया।

भारत संचार निगम लिमिटेड के बारे में

  • गठन : 15 सितंबर 2000 को तत्कालीन दूरसंचार सेवा विभाग के निगमीकरण द्वारा।
  • प्रमुख कार्य : 01 अक्टूबर 2000 से दिल्ली और मुंबई को छोड़कर पूरे देश में दूरसंचार सेवाएँ प्रदान करना।
    • दिल्ली और मुंबई में दूरसंचार सेवाएं महानगर संचार निगम लिमिटेड (MTNL) द्वारा प्रदान की जाती हैं।
  • स्वामित्व: बी.एस.एन.एल.100% भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
  • शेयर पूंजी :अधिकृत शेयर पूंजी 1,50,000 करोड़ रुपए और चुकता पूंजी 38,886.44 करोड़ रुपए है।
  • कुल आय: वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इसकी कुल आय 20,699 करोड़ रुपएहै।

भारत संचार निगम लिमिटेड का पुनरुत्थान

  • बी.एस.एन.एल. ने 17वर्षों के पश्चात पहली बार वर्ष 2024 की अंतिम तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर 2024) में 262 करोड़ का लाभ दर्ज किया है।
  • पिछली बार बी.एस.एन.एल. ने वर्ष 2007 में तिमाही लाभ दर्ज किया था।
  • तीसरी तिमाही के स्कोरकार्ड ने नवाचार, नेटवर्क विस्तार, लागत अनुकूलन और ग्राहक-केंद्रित सेवा सुधार पर दूरसंचार कंपनी के फोकस को रेखांकित किया।
  • बी.एस.एन.एल. ने मोबिलिटी, फाइबर नेटवर्क और लीज्ड लाइन सेवा में 14-18% की वृद्धि दर्ज की है।
  • उपभोक्ताओं की संख्या जून 2024 के 8.4 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2024 में लगभग 9 करोड़ हो गई है।
  • बी.एस.एन.एल. ने अपनी वित्तीय लागत और समग्र व्यय में कटौती की है, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में घाटे में 1,800 करोड़ रुपएसे अधिक की कमी आई है।
  • पिछले चार वर्षों में, बी.एस.एन.एल. का EBITDA वित्त वर्ष 2023-24 तक 1,100 करोड़ से दोगुना होकर लगभग 2,100 करोड़ हो गया।
    • EBITDA (earnings before interest, taxes, depreciation and amortization) ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय का संक्षिप्त रूप है। यह किसी कंपनी की वित्तीय स्थिति और नकदी उत्पन्न करने की क्षमता का सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला माप है।

सरकार द्वारा किए गए प्रयास

  • केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 से शुरू पुनरुद्धार पैकेजों के तहत बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. में 3 लाख करोड़ से अधिक की पूंजी का निवेश
  • जुलाई 2022 में राहत योजना के अंतर्गत, बी.एस.एन.एल. की अधिकृत पूंजी  40,000 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 लाख करोड़ कर दी गई
  • नए टावर लगाकर 4G नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    • पूरे भारत में 62,000 से अधिक 4G टावर स्थापित
    • जून 2025 तक 1 लाख से अधिक 4G टावर स्थापना का लक्ष्य
  • कंपनी के लिए अधिक पूंजी सुनिश्चित करने के लिए बी.एस.एन.एल. का भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड के साथ विलय
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR