रियाद शिखर सम्मेलन, 2024

सऊदी अरब द्वारा फिलिस्तीन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अरब और इस्लामिक देशों के नेताओं का एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें गाजा और लेबनान पर इजरायल के सैन्य आक्रमण को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई।

रियाद शिखर सम्मेलन, 2024 के बारे में

  • आयोजन : सऊदी अरब के रियाद में अरब-इस्लामिक शिखर सम्मेलन 
  • भागीदारी : इस्लामिक देशों एवं अफ्रीकी संघ के 50 से अधिक नेता व राष्ट्राध्यक्ष
  • अध्यक्षता : सऊदी अरब द्वारा 
  • चर्चा का प्रमुख विषय : फिलिस्तीन व लेबनान में युद्ध विराम एवं ईरान की सम्प्रभुता का सम्मान करना

सम्मेलन के प्रमुख निष्कर्ष 

  • इजरायल की निंदा  
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से गाजा में युद्ध विराम के लिए बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने का आह्वान और इजरायल को हथियारों के निर्यात या हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगाने की मांग 
  • 4 जून, 1967 की तर्ज पर एक स्वतंत्र व संप्रभु फिलिस्तीनी राज्य की मांग  
  • फिलिस्तीन की राजधानी अल-कुद्स (येरुशलम) रखने की मांग 
  • फिलीस्तीन को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण की मांग
  • येरुशलम की सुरक्षा का आह्वान
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT