New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

रूस की यूक्रेन विद्रोही क्षेत्रों को मान्यता

चर्चा में क्यों

हाल ही में, रूसी राष्ट्रपति ने पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी गणराज्यों; डोनेट्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता देने का निर्णय लिया है।

डोनेट्स्क  और लुहान्स्क क्षेत्र

Ukrane

  • यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि इन दो क्षेत्रों; डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक को रूस द्वारा मान्यता अलगाववादी नेताओं को रूस से सैन्य मदद की अनुमति दे सकती है, जिससे रूस के लिये यूक्रेन पर सैन्य हमले का रास्ता आसान हो जाएगा। 
  • विदित है कि इन अलगाववादी क्षेत्रों में संघर्ष वर्ष 2014 में शुरू हुआ, जब रूस के प्रति वफादार विद्रोहियों ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क में सरकारी इमारतों पर कब्ज़ा कर लिया और यूक्रेनी सेना के साथ एक युद्ध शुरू किया। तब से इस क्षेत्र में हुई लड़ाई में 13,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

अन्य देशों की प्रतिक्रिया

  • फ्रांस और जर्मनी ने राजनयिक वार्ता जारी रखने के लिये अपनी तत्परता का संकेत दिया है।
  • अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी इसे रूसी आक्रमण के संभावित प्रस्ताव के रूप में देख रहे हैं।
  • यूरोपीय संघ ने इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
  • कनाडा ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात की है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR