New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सागर मंथन (Sagar Manthan)

प्रारंभिक परीक्षा – सागर मंथन (Sagar Manthan)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2  

चर्चा में क्यों 

सुशासन संवाद विषय पर गोवा में पांचजन्य साप्ताहिक पत्रिका द्वारा 24 दिसंबर, 2023 कॉन्क्लेव 'सागर मंथन' का आयोजन किया गया।

Sagar-manthan

प्रमुख बिंदु 

  • इस सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
  • सागर मंथन में भविष्य में भारत के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया गया।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि हमारे सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों को केंद्र बिंदु मानकर तय करनी होगी।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग ने रेखांकित किया कि विकास का सूत्र 4ई (4E) यानी नैतिकता (Ethics), अर्थव्यवस्था (Economy), पारिस्थितिकी (Ecology) और पर्यावरण (Environment) है।

 पांचजन्य पत्रिका

  • पांचजन्य पत्रिका भारतीय राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रणयन करने वाला हिन्दी का साप्ताहित समाचार पत्र है।
  • यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • इसकी कल्पना दीनदयाल उपाध्याय ने की थी।
  • इसके प्रथम सम्पादक अटल बिहारी वाजपेयी थे। 
  • आरम्भ में यह पत्रिका लखनऊ से प्रकाशित होता था।
  • 14 जनवरी 1948 से भारत के स्वाधीनता आन्दोलन के प्रेरक आदर्शों एवं राष्ट्रीय लक्ष्यों का स्मरण हेतु प्रकाशन प्रारंभ हुआ।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. सुशासन संवाद विषय पर गोवा में पांचजन्य साप्ताहिक पत्रिका द्वारा 24 दिसंबर, 2023 कॉन्क्लेव 'सागर मंथन' का आयोजन किया गया।
  2. पांचजन्य पत्रिका मार्क्सवादी विचारधारा का प्रणयन करने वाला हिन्दी का साप्ताहित समाचार पत्र है।
  3. पांचजन्य पत्रिका के प्रथम सम्पादक अटल बिहारी वाजपेयी थे। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – सागर मंथन क्या है? सागर मंथन के महत्व की विवेचना कीजिए।

 स्रोत: AIR

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR