New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सागर परिक्रमा

प्रारंभिक परीक्षा – सागर परिक्रमा
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

सागर परिक्रमा का चरण-9 तमिलनाडु के तिरुवंदनई से 07 अक्टूबर 2023  से प्रारंभ हुआ।

sagar-parikrama

प्रमुख बिंदु 

  • सागर परिक्रमा कार्यक्रम का नौवां चरण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय जिलों को अपने दायरे में लेते हुए सात अक्टूबर से शुरू हुआ।
  •  सागर परिक्रमा का उद्देश्य मछुआरों, प्रमुख हितधारकों की समस्याओं को हल करना और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके आर्थिक उत्थान को सुविधाजनक बनाना है।
  • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार सागर परिक्रमा कार्यक्रम के चरण-9 में पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विलुप्पुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कराईकल और पुडुचेरी शामिल होंगे।
  • यह यात्रा तमिलनाडु के रामनाड जिले के थोंडी से शुरू होकर पुडुचेरी सहित अन्य जिलों से गुजरते हुए चेन्नई तक जाएगी।
  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और कनिष्ठ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन मछुआरों के साथ बातचीत करेंगे एवं  केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
  •  वे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), मत्स्य पालन, एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एफआईडीएफ) और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
  • सागर परिक्रमा के पहले आठ चरणों में गुजरात, दीव और दमन, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार सहित आठ तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4,115 किमी की दूरी को इसके दायरे में लिया गया है।
  • सागर परिक्रमा का लक्ष्य मछुआरों से उनके घर जाकर बातचीत करना, उनकी कठिनाइयों और शिकायतों को सुनना, ग्रामीण स्तर पर जमीनी वास्तविकताओं को समझना, निरंतर मछली पकड़ने को प्रोत्साहित करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थियों तक सरकारी सब्सिडी और पहल पहुंचे। 
  • अब तक तटीय राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में सागर परिक्रमा के आठ चरण पूरे हो चुके हैं।

सागर परिक्रमा:

  • यह सभी मछुआरों, मत्स्य किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये पूर्व-निर्धारित समुद्री मार्ग के माध्यम से सभी तटीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित की जाने वाली एक नेविगेशन यात्रा है।
  • यह भारत की खाद्य सुरक्षा,तटीय मछुआरा समुदायों की आजीविका एवं समुद्री पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा हेतु समुद्री मत्स्य संसाधनों के उपयोग के साथ स्थायी संतुलन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. सागर परिक्रमा का चरण-9 तमिलनाडु के तिरुवंदनई से 07 अक्टूबर 2023  से प्रारंभ हुआ।
  2. सागर परिक्रमा चरण -9 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य पालन, एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे ।

 उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1 

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : . सागर परिक्रमा क्या है ? सागर परिक्रमा भारत के  मछुआरों, प्रमुख हितधारकों की समस्याओं को हल कर आर्थिक उत्थान को बढ़ावा दे सकता है। चर्चा कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X