New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, साहित्य अकादमी पुरस्कार

संदर्भ:

वर्ष 2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।

Sahitya-Akademi-Award

प्रमुख बिंदु:

  • यह पुरस्कार 8वीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं तथा अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा के लिए घोषित किए गए हैं।
  • पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समिति द्वारा की गई है।
  • इस घोषणा में 9 कविता-संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी-संग्रह, 3 निबंध तथा 1 आलोचना की पुस्तक शामिल हैं।

award

विजेताओं के नाम:

क्र.सं.

भाषा 

विजेता 

रचना

विधा

1.

हिंदी 

संजीव

मुझे पहचानो

उपन्यास

2.

अंग्रेजी  

नीलम शरण गौर

रेक्युम इन रागा जानकी

उपन्यास

3.

पंजाबी   

स्वर्णजीत सवी

मन दी चिप

कविता-संग्रह

4. 

उर्दू   

सादिक़ा नवाब सहर

राजदेव की अमराई

उपन्यास

Sahitya-Akademi-Award-2023

साहित्य अकादमी पुरस्कार:

  • यह पुरस्कार साहित्य और भाषा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है। 
  • यह पुरस्कार 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं तथा अंग्रेजी और राजस्थानी सहित कुल 24 भाषाओं के लिए दिया जाता है।
  • इसकी स्थापना 1954 में की गई थी, जिसके पहले अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू थे। 
  • इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध और विविध साहित्यिक विरासत को बढ़ावा देना और उसको संरक्षित रखना है।
  • पुरस्कार विजेता को ₹1,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

अन्य विजेताओं के नाम:

कविता के लिए पुरस्कृत लेखकः

  1. विजय वर्मा (डोगरी)
  2. विनोद जोशी (गुजराती)
  3. मंशूर बनिहाली (कश्मीरी)
  4. सोरोखैबम गंभिनी (मणिपुरी)
  5. आशुतोष परिडा (ओडिया)
  6. गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी)
  7. अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत) 
  8. विनोद आसुदानी (सिंधि)

उपन्यास के पुरस्कृत लेखकः

  1. स्वपनमय चक्रबर्ती (बंग्ला)
  2. कृष्णात खोत (मराठी)
  3. राजशेखरन (देवीभारती) (तमिल)

पुरस्कृत कहानी-संग्रहः

  1. प्रणवज्योति डेका (असमिया)
  2. नंदेश्वर दैमारि (बोडो)
  3. प्रकाश एस. पर्यंकार (कोंकणी)
  4. तारासीन बासकी/तुरिया चंद बासकी (संताली)
  5. टी. पतंजलि शास्त्री (तेलगु)

निबंध के लिए पुरस्कृत लेखक:

  1. लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़)
  2. बासुकीनाथ झा (मैथिली)
  3. युद्धवीर राणा (नेपाली)

आलोचना के लिए:

  1. ई.वी. रामकृष्णन (मलयालम्)

प्रश्न:- साहित्य अकादमी पुरस्कार के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह पुरस्कार 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं को दिया जाता है।
  2. वर्ष 2023 में हिंदी के लिए लेखक संजीव विजेता घोषित हुए हैं। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR