New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

साइमा वाजेद

चर्चा में क्यों-

  • 1 नवंबर,2023 को साइमा वाजेद को विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए अगले क्षेत्रीय निदेशक के रूप में चुना गया है।

Saima-wazed

मुख्य बिंदु-

  • साइमा वाजेद 1 फरवरी,2024 को वर्तमान क्षेत्रीय निदेशक भारत की पूनम खेत्रपाल सिंह का स्थान लेंगी।
  • डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं और दो पांच साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर रहीं।
  • दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र के दौरान हुए मतदान में साइमा वाजेद ने नेपाल के सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शंभू आचार्य को हराया।
  • 11 सदस्य देशों में से 10 देशों; यथा-बांग्लादेश, भूटान, डीपीआर (उत्तर) कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्ते ने मतदान में भाग लिया। म्यांमार ने बैठक में कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा था।

साइमा वाजेद के बारे में-

  • साइमा वाजेद बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना की बेटी हैं।
  • एक बांग्लादेशी ऑटिज़्म कार्यकर्ता हैं।   
  • साइमा एक प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक, ऑटिज़्म और अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं। 
  • वह 2012 से न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर पर बांग्लादेश की राष्ट्रीय सलाहकार समिति की अध्यक्ष रही हैं। 
  • वह 2022 से बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में ऑटिज्म और मानसिक स्वास्थ्य विकार पर एक तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में भी कार्य कर रही हैं। 
  • वह शुकोना की अध्यक्ष भी हैं। 
  • शुकोना एक फाउंडेशन  है, जो विकलांगताओं, न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए वकालत, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में लगा हुआ है।
  • उन्हें वर्ष,2014 में 4 साल के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर डब्ल्यू.एच.ओ. के 25-सदस्यीय विशेषज्ञ सलाहकार पैनल के वैश्विक ऑटिज़्म वकील के रूप में नियुक्त किया गया था ।
  • साइमा ने 2011 में बांग्लादेश के ढाका में ऑटिज्म पर पहला दक्षिण एशियाई सम्मेलन आयोजित किया था। 
  • 2016 में, वाज़ेद को सार्वजनिक स्वास्थ्य में उत्कृष्टता के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • 2017 में, उन्हें ऑटिज़्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न –

प्रश्न- हाल ही में चर्चा में रहीं साइमा वाजेद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. वह ईरान की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं,जिन्होंने ईरान में मानवाधिकार आन्दोलनों की अगुवाई की।
  2. साइमा ऑटिज़्म और अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य कर रही हैं। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X