New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सलीमगढ़ किला

प्रारंभिक परीक्षा - सलीमगढ़ किला, नूरगढ़, दिल्ली किला: ए गाइड टू द बिल्डिंग्स एंड गार्डन्स, मुर्तजा खान, दीवान-ए-मख़फ़ी, दिल्ली पास्ट एंड प्रेजेंट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ-

  • दिल्ली के मध्य में यमुना नदी के किनारे स्थित सलीमगढ़ किला कई साम्राज्यों के उतार-चढ़ाव, राजनीतिक साजिशों और समय की निरंतर प्रगति का मूक गवाह है।

मुख्य बिंदु-

  • इस किले को वर्ष 1546 में शेर शाह सूरी के बेटे सलीम शाह सूरी ने हुमायूँ की सेना से सूर साम्राज्य की रक्षा के लिए बनवाया था,किंतु सलीम शाह किले को पूरा होते देखने के लिए जीवित नहीं रहे।
  • यह किला रणनीतिक रूप से यमुना नदी के द्वीप पर स्थित था। 
  • हालाँकि, सुरक्षा लंबे समय तक नहीं चली और हुमायूँ ने 1555 में अपने निर्वासन से लौटने के बाद सिकंदर शाह सूरी को पराजित कर दिया।
  • अल्फ्रेड फ्रेडरिक पोलक हरकोर्ट के यात्रा वृतांत के अनुसार, सूर वंश के विश्वासघात से हुमायूँ इतना अपमानित हुआ था कि, उसने किले का नाम बदलकर नूरगढ़ कर दिया। 
  • गॉर्डन सैंडरसन और मौलवी शुएब के ‘दिल्ली किला: ए गाइड टू द बिल्डिंग्स एंड गार्डन्स’ के अनुसार, अकबर के शासनकाल में इस किले को जागीर के रूप में मुर्तजा खान नाम के एक मुगल सरदार को दे दी गई थी।
  • जहाँगीर के शासनकाल में किले को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए एक पुल बनाया गया था।
  • औरंगज़ेब के शासनकाल में इस किले को एक जेल के रूप में बदल दिया गया था, जहाँ उसने अपने भाई मुराद बख्श को उत्तराधिकार की लड़ाई में दारा शिकोह को सहयोग देने के लिए बंद रखा था। 
  • औरंगजेब की बेटी ज़ेब-उन-निसा ने भी अपने जीवन के अंतिम 20 वर्ष प्रेम और भक्ति की कविताएँ लिखने में बिताए, जिन्हें बाद में सलीमगढ़ किले के तहखानों में रहते हुए ‘दीवान-ए-मख़फ़ी’ में संकलित किया गया।
  • 1857 के विद्रोह के दौरान जेल के रूप में किले की भूमिका कुछ समय के लिए बाधित हो गई थी।
  •  ब्रिटिश सिविल सेवक हर्बर्ट चार्ल्स फैनशावे ने अपनी पुस्तक ‘दिल्ली पास्ट एंड प्रेजेंट’ के अनुसार, बहादुर शाह द्वितीय सलीमगढ़ किले में नियमित दरबार आयोजित करता था, जहाँ 1857 के विद्रोहियों ने शिविर स्थापित किया था।
  •  जैसे-जैसे स्थिति बदली अंग्रेजों ने इस पर कब्ज़ा कर, इसे एक सैन्य छावनी में बदल दिया गया।

Salimgarh-fort

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सलीमगढ़ किले के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसका निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था।
  2. औरंगजेब ने इस किले का नाम बदलकर नूरगढ़ कर दिया।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है?हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर-  (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सलीमगढ़ किले की स्थिति बताते हुए उसका महत्त्व बताएं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X