New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

संसार कोड 

चर्चा में क्यों

रेलवे सुरक्षा बल ने सामाजिक सरोकार अर्थात्  ‘संसार’ (SAMAJIK SAROKAR : SAMSAR) कोड के तहत सितंबर माह  में अखिल भारतीय स्‍तर पर कई केंद्रित अभियानों का संचालन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इसके अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अखिल भारतीय स्तर पर ऑपरेशन ‘सेवा, ऑपरेशन डिग्निटी, ऑपरेशन नन्हे फरिश्‍ते, मिशन जीवन रक्षा और ऑपरेशन मातृशक्ति का आयोजन किया।
  • इस दौरान रेल सुरक्षा बल स्थापना दिवस (20 सितंबर) के विशेष अवसर पर 17 से 20 सितंबर को मेगा रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

ऑपरेशन सेवा

सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के उद्देश्य से आर.पी.एफ. कर्मी बुजुर्ग नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांगों की सहायता करते हैं तथा उन्हें व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, शिशु आहार आदि सुविधाएं प्रदान करते हैं।

ऑपरेशन डिग्निटी

ऑपरेशन डिग्निटी के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने खोए हुए, अपने घरों से भागे हुए, किसी कारण से विचलित अथवा व्यथित व्यक्तियों की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते

इस अभियान के तहत अपने परिवार से खोए हुए, भागे हुए या अलग हुए बच्चों की पहचान करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है।

जीवन रक्षा

इसके तहत आर.पी.एफ. कर्मी दूसरों की जान बचाने की खातिर अपने प्राणों को संकट में डालकर भी अपने कर्तव्‍य का पालन करते हैं। इस अभियान में चलती ट्रेन से होने वाली दुर्घटनाएं शामिल होती है। 

ऑपरेशन मातृशक्ति

विशेषकर आर.पी.एफ. महिला कर्मियों द्वारा ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत ट्रेन यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा का सामना करने वाली गर्भवती महिला यात्रियों की सहायता करने का प्रयास किया जाता है।  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR