New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

संदीप पांडेय

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, मैग्सेसे पुरस्कार, आशा फॉर एजुकेशन

चर्चा में क्यों-

  • हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय ने गाजा पर इजरायली हमले में अमेरिका की भूमिका के विरोध में 2002 में उन्हें प्राप्त प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार लौटाने घोषणा की है।

america

मुख्य बिंदु-

  • संदीप पांडेय को उभरते नेतृत्व श्रेणी के लिए मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
  • मैग्सेसे पुरस्कार मुख्य रूप से रॉकफेलर फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित है।
  • जिस श्रेणी में संदीप पांडेय को पुरस्कार मिला है, वह फोर्ड फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित है।
  • दोनों ही अमेरिकी फाउंडेशन हैं।
  • फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ मौजूदा हमले में 21,500 से अधिक लोग मर चुके हैं, अमेरिका अमेरिका अभी भी इजरायल को हथियार बेचना जारी रखा है। 
  • अमेरिका द्वारा इजरायल का खुलेआम समर्थन करने के कारण श्री पांडेय ने इस पुरस्कार को लौटा दिया।
  • संदीप पांडेय ने 1 जनवरी, 2024 को मैग्सेसे पुरस्कार के साथ ही अमेरिका में हासिल कीं अपनी डिग्रियां भी वापस लौटाने की घोषणा की है।
    1. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में अपनी दोहरी एम.एस. डिग्री को भी न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय को लौटा दिया 
    2. श्री पांडेय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी पीएचडी की डिग्री कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (बर्कले) को वापस कर दिया।
    3. उन्होंने अमेरिका के फोर्ड फाउंडेशन से मिली नकदी भी लौटा दी।

संदीप पांडेय के बारे में-

  • श्री पांडेय वर्तमान में सोशलिस्ट पार्टी (भारत) के महासचिव हैं।
  • वर्ष 2002 में संदीप पांडेय को एक ऐसे भारतीय के रूप में मान्यता दी गई थी, जिन्होंने गांधी के मार्ग का अनुसरण किया।
  • उन्होंने प्रवासी भारतीयों के संसाधनों का उपयोग करके गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का समर्थन किया।
  • संदीप पांडेय ने पीएचडी करने के दौरान डॉ. दीपक गुप्ता और वी. जे. पी. श्रीवास्तव के साथ मिलकर ‘आशा फॉर एजुकेशन’ की स्थापना की।
  • वर्तमान में ‘आशा फॉर एजुकेशन’ की 12 शाखाएं हैं। 
  • यह संगठन देश के सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक भविष्य को आकार देने के उद्देश्य से वंचित बच्चों को शिक्षित करने का काम करता है। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- संदीप पांडेय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए।

  1. संदीप पांडेय ने अपना रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वापस लौटा दिया है।
  2. संदीप पांडेय को उभरते नेतृत्व श्रेणी के लिए मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR