New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

संजौली-ढल्ली सुरंग

प्रारम्भिक परीक्षा – संजौली-ढल्ली सुरंग
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

यह सुरंग हिमाचल प्रदेश में स्थित है जिसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 दिसंबर 2023 को किया।

Sanjauli-Dhalli-Tunnel

      

संजौली-ढल्ली सुरंग:-

  • यह सुरंग हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला के संजौली और ढली को जोड़ेगी। 

  • यह सुरंग हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थलों कुफरी, नालदेहरा, तत्तापानी, नारकंडा और चैल को जोड़ने के लिए बनायी गई है । 
  • इस सुरंग का निर्माण 47.36 करोड़ की लागत से किया गया है। 
  • यह सुरंग 154.22 मीटर लंबी है। 

विशेषता:- 

  • सुरंग के भीतर हिमाचल की संस्कृति से संबंधित चित्रों को उत्कीर्ण किया गया है, जो हिमाचल प्रदेश के संस्कृतिक दर्शन को प्रदर्शित कर रही है।  
  • यह चित्रकला विख्यात कलाकार हिम चटर्जी ने पहाड़ की लोक संस्कृति को दर्शाने के लिए बनाया है।

jaatar-procession

  • सुरंग में शिमला के “जातर जुलूस” विषय पर चित्रकारी भी की गई है।
  • सुरंग को चित्रित करने में लगभग डेढ़ महीने का समय लगा।
  • चित्रों में "पहाड़ी" नृत्य के एक महत्वपूर्ण स्वरूप “चोल्टू नृत्य” को दर्शाया गया है। यह नृत्य राज्य के ऊपरी क्षेत्रों जैसे- ठियोग, रोहडू, रामपुर, कोटखाई में प्रचलित है, जिसे विशेष अवसरों पर स्थानीय देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

हिम चटर्जी ने हिमाचल प्रदेश से पहले दिल्ली में प्रगति मैदान के आसपास लगभग 28,991 वर्ग मीटर के 'इंटिग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर' में भी भित्ति चित्र की रूपरेखा तैयार की थी।

  • इस टनल को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाया गया है।
  • मार्च 2022 में इस टनल का शिलान्यास तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया था। 

लाभ:- 

Integrated Transit Corridor

  • इस सुरंग से पहले ढली में वर्ष 1852 में बनी 172 साल पुरानी टनल से आवाजाही होती थी। यह टनल वन वे थी।          
  • इस वजह से यहां पर काफी ट्रैफिक जाम रहता था, लेकिन अब इस टनल के साथ ही नई डबललेन टनल बनाई गई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी। 
  • टनल से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि पर्यटन को भी लाभ मिलेगा।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में 25 दिसंबर 2023 को संजौली-ढल्ली सुरंग का उद्घाटन किस राज्य में किया गया ?

(a)  शशीष गुर्जर 

(b)  जैमिनी रॉय

(c)  हिम चटर्जी  हिम चटर्जी हिम चटर्जी

(d)  नंदलाल बोस 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- परिवहन मार्ग को सुगम बनाने में सुरंग के महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR