New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

संजय सिंह

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र वाराणसी के संजय सिंह को 21 दिसंबर, 2023 को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष चुना गया।

मुख्य बिंदु-

  • चुनाव में संजय सिंह के पैनल ने 15 पदों में से 13 पर जीत दर्ज की। 
  • संजय सिंह के पक्ष में 40 वोट पड़े, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनीता श्योराण को केवल 7 वोट मिले।
  • अनीता श्योराण ने वर्ष, 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
  • बृजभूषण शरण सिंह का विरोध करने वाले पहलवानों द्वारा समर्थित प्रेम चंद लोचब को महासचिव के रूप में चुना गया है।
  • चुनाव का परिणाम आने के साथ ही साक्षी मलिक ने विरोध में कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
  • WFI के चुनाव अगस्त, 2023 में होने थे लेकिन अदालती मामलों के कारण इसमें देरी हुई। 
  • दिसंबर, 2023 की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा चुनावों पर लगाई गई रोक को रद्द कर दिया था।

संजय सिंह के बारे में-

Sanjay-Singh

  • संजय सिंह मूलरूप से चंदौली के झांसी गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी कार्य स्थली बनारस ही रही।
  • संजय सिंह वर्ष, 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए।
  • वर्ष, 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष और संजय सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
  • उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव का पद भी संभाला।
  • वाराणसी समेत पूर्वांचल में कुश्ती अरसे से परंपरागत तरीके से अखाड़ों में मिट्टी पर खेली जाती थी। 
  • पूर्वांचल में कुश्ती को गद्दे पर लाने में संजय सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
  • इन्होंने महिला कुश्ती को खूब बढ़ावा दिया।
  • बृजभूषण शरण सिंह का विरोध करने वाले पहलवानों द्वारा समर्थित प्रेम चंद लोचब को महासचिव के रूप में चुना गया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)-

  • भारतीय कुश्ती महासंघ भारत में कुश्ती की शासी निकाय है । 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली भारत में है।

WFI की चुनाव प्रक्रिया-

  • WFI के संविधान के अनुच्छेद VII के अनुसार, चुनाव युवा मामले और खेल मंत्रालय के चुनाव दिशानिर्देशों के अनुसार होंगे।
  • चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होगा और किसी भी प्रॉक्सी वोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • WFI की आम परिषद की बैठक में चार साल के भीतर चुनाव होंगे। 
  • इस बैठक में सभी पदाधिकारियों, कार्यकारी समिति के सदस्यों और अन्य समितियों के सदस्यों का चुनाव राज्य/केंद्रशासित प्रदेश संबद्ध इकाइयों के प्रतिनिधियों में से किया जाएगा।
  • WFI में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्य होते हैं।

सदस्यता-

  • WFI के  संविधान के अनुच्छेद III के अनुसार, WFI के सामान्य परिषद के निम्नलिखित सदस्य होंगे- 
    1.  राज्य कुश्ती संघ
    2. केंद्र शासित प्रदेश कुश्ती संघ
    3. सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी)
    4. रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी)
    5. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) 

प्रतिनिधित्व एवं मत-

  • WFI के संविधान के अनुच्छेद IV में कहा गया है कि सभी राज्य कुश्ती संघ और केंद्र शासित प्रदेश कुश्ती संघ जनरल काउंसिल में दो प्रतिनिधि भेजने के हकदार होंगे। 
  • प्रत्येक प्रतिनिधि के पास एक वोट होगा। 
  • सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) बिना वोटिंग अधिकार के एक प्रतिनिधि को जनरल काउंसिल में भेजने के हकदार होंगे। 
  • यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ब्यूरो के सदस्य परिषद की बैठकों में भाग लेने के हकदार होंगे और उन्हें कार्यकारी समिति के चुनाव के अलावा वोट देने का भी अधिकार होगा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारतीय कुश्ती महासंघ के 2023 के चुनाव परिणामों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है।
  2. प्रेम चंद लोचब को WFI का उपाध्यक्ष चुना गया है।
  3. अनीता श्योराण को WFI का महासचिव चुना गया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 3

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR