New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सरस्वती नदी 

प्रारम्भिक परीक्षा – सरस्वती नदी 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में सरस्वती नदी पर रिसर्च की कंपाइल रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

Saraswati-River

प्रमुख बिंदु 

  • सरस्वती नदी हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात तथा अन्य राज्यों के लिए हजारों वर्षों तक जीवनदायिनी थी। 
  • इस नदी के विलुप्त हो जाने से इन राज्यों में जल संकट तथा सूखे की गंभीर समस्या देखने को मिलती है जिस कारण से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एवं वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास में जुटे हैं।
  • इसके लिए ये विभिन्न प्रकार के शोध कार्य कर रहे हैं जैसे - हिमनद (ग्लेशियर) से सैंपल जुटाना, विलुप्त होने के कारणों का पता लगाना आदि। 

शोध कार्य करने की योजना   

  • सरस्वती नदी पर शोध को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में रिसर्च सेंटर स्थापित करने की योजना है। 
  • सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा सरस्वती नदी के किनारे वाले स्थान पर पोजोमीटर लगाने की योजना है। 
  • सरस्वती नदी के किनारे एवं बद्री, पंजाब में ड्रोन से सर्वे करने की योजना है।

सरस्वती नदी 

  • सरस्वती का उद्गम स्थल उत्तरांचल में स्थित रूपण नामक हिमनद (ग्लेशियर) है।
  • इस ग्लेशियर को वर्तमान में सरस्वती ग्लेशियर के नाम से भी जाना जाता है। 
  • सरस्वती नदी का उल्लेख भारतीय वेद-पुराणों में किया गया है। 
  • ऐसा माना जाता है कि वैदिक सभ्यता का विकास सरस्वती नदी के किनारे पर हुआ था जो वर्तमान में लुप्त हो गई है। 
  • सरस्वती को ज्ञान की देवी के रूप में जाना जाता है। 

आगे की राह 

  • वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा अनुमान लगाया गया है की सरस्वती नदी आज भी जमीन के नीचे विद्यमान है इसलिए इसका संरक्षण मानव का नैतिक दायित्व है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- ऑरोरा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. सरस्वती का उद्गम स्थल उत्तरांचल में स्थित रूपण नामक हिमनद (ग्लेशियर) है।
  2. प्राचीन काल में सरस्वती नदी से लाभान्वित राज्य हरियाणा,जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात थे।
  3. वैदिक सभ्यता का विकास सरस्वती नदी के किनारे पर हुआ था। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR