New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सरस्वती सम्मान, 2022

संदर्भ-

  • वर्ष 2022 का सरस्वती सम्मान तमिल लेखिका शिवशंकरी को 2019 में प्रकाशित उनकी आत्मकथा ‘सूर्य वामसम' (Surya Vamsam) के लिए दिया गया।

Saraswati-samman

मुख्य बिंदु-

  • उन्हें यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने प्रदान किया।
  • इस सम्मान के लिए जूरी (चयन समिति) का गठन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अर्जन कुमार सीकरी की अध्यक्षता में की गई थी।

शिवशंकरी के बारे में-

  • सुश्री शिवशंकरी का जन्म 1942 में हुआ था और उनका साहित्यिक करियर पाँच दशकों से अधिक का है। 
  • उन्होंने 36 उपन्यास, 48 नावेल, 150 लघु कथाएँ, पाँच यात्रा वृत्तांत, सात निबंध संग्रह और तीन जीवनियाँ लिखी हैं, जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी भी है। उन्होंने तमिल लघुकथाओं के दो संकलन भी संकलित किए हैं।
  • उनके अनेक साहित्य का कई भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी, जापानी तथा यूक्रेनी में भी अनुवाद किया गया है।
  • भारतीय साहित्य में उनका सबसे बड़ा योगदान चार खंडों वाला संग्रह ‘निट इंडिया थ्रू लिटरेचर’(Knit India Through Literature) है, जिसमें 18 भाषाओं के महान साहित्यिक व्यक्तियों के दृष्टिकोण शामिल हैं, जो उनकी कहानियों और संवादों के माध्यम से अभिव्यक्त होते हैं। 
  • उनके उपन्यास ‘Kutti’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ‘बेस्ट मेगा सीरियल’ पुरस्कार शामिल मिल चुका है, जो बालिका श्रम से जुड़े मुद्दे पर आधारित है।
  •  ‘सूर्य वामसम’ दो खंडों में एक आत्मकथा है। पुरस्कार उद्धरण में कहा गया है कि ये दोनों खंड मिलकर न केवल एक मासूम बच्चे को एक प्रशंसित लेखक के रूप में विकास को प्रस्तुत करते हैं, बल्कि इन सात दशकों में समाज में आए बदलाव को भी उजागर करते हैं।

सरस्वती सम्मान के बारे में-

  • सरस्वती सम्मान की स्थापना 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
  • इसका पुरस्कार का नाम शिक्षा की देवी ‘सरस्वती’ के नाम पर रखा गया है और इसे भारत के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
  • सरस्वती सम्मान संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किसी भी भारतीय भाषा में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। 
  • यह पुरस्कार पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए दिया जाता है ।
  • इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और ₹15 लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है।
  • उम्मीदवारों का चयन विद्वानों और पूर्व पुरस्कार विजेताओं के एक पैनल द्वारा किया जाता है। 
  • सरस्वती सम्मान के अलावा, बिहारी पुरस्कार और व्यास सम्मान केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित अन्य साहित्यिक पुरस्कार हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न- 

प्रश्न- सरस्वती सम्मान, 2022 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 2022 का सरस्वती सम्मान शिवशंकरी को उनकी आत्मकथा ‘सूर्य वामसम' (Surya Vamsam) के लिए दिया गया।
  2. शिव शंकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी लिखी है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।  

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X