New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

स्कारबोरो शोल

  • चीन ने दक्षिण चीन सागर में विवादित स्कारबोरो शोल (Scarborough Shoal) के आसपास आधार रेखाओं (Baseline) को चिह्नित करते हुए भौगोलिक निर्देशांक जारी किए हैं।
  • स्कारबोरो शोल दक्षिण चीन सागर में छोटी चट्टानों एवं द्वीपों की एक श्रृंखला हैयह फिलीपींस के मुख्य द्वीप लूजोन के काफी निकट है और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित है। यह शोल वर्ष 2012 से चीन के नियंत्रण में है।  
  • स्कारबोरो शोल पर कोई संरचना निर्मित नहीं की गई है किंतु इस स्थान पर चीन का प्रभावी नियंत्रण है, जिसने वर्ष 2012 से इस स्थान पर तटरक्षक बल की निरंतर उपस्थिति बनाए रखी है।
  • स्कारबोरो शोल एक एटॉल संरचना है। एटॉल वलयाकार की मूंगा चट्टान, द्वीप या टापुओं की श्रृंखला है। एटॉल जल निकाय को घेरे रहता है जिसे लैगून कहा जाता है। 

स्कारबोरो शोल को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए नाम

  • अमेरिकी भौगोलिक नाम बोर्ड : स्कारबोरो शोल 
  • चीन : हुआंगयान दाओ
  • फिलीपींस : लोअर मासिनलोक/सीज़न शोल 
  • ताइवान : हुआंगयान दाओ
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR