New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

शेंगेन वीज़ा

यूरोपीय संघ ने शॉर्ट-स्टे शेंगेन वीज़ा की लागत में 12% की वृद्धि की है। 

क्या है शेंगेन वीज़ा 

  • शेंगेन वीज़ा धारक को 29 यूरोपीय देशों वाले शेंगेन क्षेत्र में किसी भी 180 दिन की अवधि में अधिकतम 90 दिनों के लिए स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति होती है। 
    • यह वीज़ा कार्य करने का अधिकार नहीं प्रदान करता है।
  • शेंगेन देश भारतीय यात्रियों के लिए सबसे लोकप्रिय गंतव्यों में से हैं, जिनमें फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, इटली व स्विट्जरलैंड जैसे गंतव्यों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
  • शेंगेन वीज़ा कोड प्रत्येक तीन वर्ष में समीक्षा को अनिवार्य करता है। यूरोपीय संघ ने इस वृद्धि के लिए मुद्रास्फीति एवं बढ़ते सिविल कर्मचारी वेतन को उत्तरदायी माना है।

भारतीयों के लिए विशेष रियायतें 

  • यूरोपीय संघ ने यूरोप में भारतीयों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की थी, जिसमें लंबी वैधता के साथ मल्टिपल एंट्री शेंगेन वीज़ा की पेशकश की गई थी। 
  • बार-बार यात्रा करने वाले भारतीय यात्री अब पाँच वर्ष के मल्टिपल एंट्री वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं जो उन्हें ‘वीज़ा-मुक्त नागरिकों’ के समान सुविधा उपलब्ध कराता है। 
  • भारतीय नागरिकों को अब पिछले तीन वर्षों में दो वीज़ा प्राप्त करने और उनका उपयोग करने के बाद दो साल के लिए वैध दीर्घकालिक मल्टिपल एंट्री शेंगेन वीज़ा जारी किया जा सकता है। 

शेंगेन क्षेत्र के बारे में 

शेंगेन क्षेत्र में यूरोपीय संघ के 25 सदस्य देशों सहित कुल 29 यूरोपीय देश शामिल हैं : बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, फिनलैंड, स्वीडन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे एवं स्विट्जरलैंड।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR