New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विज्ञान धारा पहल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा संचालित केंद्रीय क्षेत्र की तीन अम्ब्रेला योजनाओं को ‘विज्ञान धारा’ नामक एक नई पहल में विलय करने का निर्णय लिया गया है।   

विज्ञान धारा पहल में शामिल योजनाएं 

  • इस पहल के अंतर्गत अम्ब्रेला योजनाओं में ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थागत व मानव क्षमता निर्माण कार्यक्रम’, ‘अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम’ और ‘नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम’ शामिल हैं।
  • इन योजनाओं के विलय से निधि के उपयोग से संबंधित दक्षता में सुधार और  विभिन्न उप-योजनाओं के बीच समन्वय स्थापित होगा। इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना है।

विज्ञान धारा पहल का उद्देश्य 

  • इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं वाचार से संबंधित पारितंत्र को मजबूत करने की दिशा में क्षमता निर्माण के साथ-साथ अनुसंधान नवाचार व प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है।
  • इससे शैक्षणिक संस्थानों में अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं को बढ़ावा देकर देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उपयोग योग्य अनुसंधान और अंतर्राष्ट्रीय द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय सहयोग के माध्यम से सहयोगात्मक अनुसंधान आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। 
  • यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिदृश्य को मजबूत करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं की संख्या में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण मानव संसाधन पूल के निर्माण में भी योगदान देगा।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी इसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। 
  • इनके तहत प्रस्तावित सभी कार्यक्रम ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 5 वर्षीय लक्ष्यों के अनुरूप होंगे।

इसे भी जानिए!

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम 

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन, समन्वय और संवर्धन के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करता है।
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (STI) को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तीन केंद्रीय क्षेत्र की अंब्रेला योजनाओं को पहले से कार्यान्वित किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नलिखित है : 
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थागत व मानव क्षमता निर्माण कार्यक्रम
    • इसके अंतर्गत इंस्पायर योजना, साथी योजना, सैफ योजना एवं पर्स आदि योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 
  • अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम 
    • इसके अंतर्गत राष्ट्रीय भू-स्थानिक कार्यक्रम, संज्ञानात्मक विज्ञान अनुसंधान पहल आदि क्रियान्वित किए जा रहे हैं। 
  • नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम 
    • इसके अंतर्गत निधि योजना, प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम, आदि संचालित किए जा रहे हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR