New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सी गार्जियन-3

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • 11 से 17 नवंबर,2023 तक चीन और पाकिस्तान उत्तरी अरब सागर में सी गार्जियन-3 द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का तीसरा संस्करण आयोजित कर रहे हैं और दोनों पक्ष अपना पहला संयुक्त समुद्री गश्त भी करेंगे।

Sea-Guardian-3

मुख्य बिंदु-

  • यह नौसेना अभ्यास कराची में एक नौसैनिक अड्डे पर पर आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना का ‘टाइप-093 सॉन्ग श्रेणी’ की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी भाग लेगा।
  • रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास में पनडुब्बी बचाव अभ्यास भी होगा।
  • पारंपरिक पनडुब्बी के अलावा, पीएलए नौसेना ने गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक ज़िबो, गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और लिनी के साथ-साथ दो शिपबॉर्न हेलीकॉप्टर और आपूर्ति जहाज कियानदाओहू, टाइप 903 पुनःपूर्ति जहाज भी भाग ले रहे हैं। 
  • पाकिस्तानी नौसेना के तीन जहाजी हेलीकॉप्टर, चार लड़ाकू जेट और एक समुद्री गश्ती विमान के साथ नौ जहाज इस अभ्यास में भाग लेंगे।
  • मई,2023 में, चीन ने पाकिस्तानी नौसेना को चार टाइप 054A/P गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट की डिलीवरी की। 
  • चीन और पाकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से हैंगर श्रेणी की पनडुब्बियां बनाई जा रही हैं। 
  • वर्तमान में चीनी नौसेना विश्व की सबसे बड़ी नौसेना बन गई है। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न- 

प्रश्न- सी गार्जियन-3 नौसेना अभ्यास के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह अभ्यास चीन और रूस के बीच की गई।
  2. इस अभ्यास में चीनी नौसेना के ‘टाइप-093 सॉन्ग श्रेणी’ की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी ने भाग लिया।
  3. इस अभ्यास के दौरान पनडुब्बी बचाव अभ्यास भी आयोजित किया गया।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1,2 और 3

उत्तर- (b)

स्रोत- the hindu                                                                   

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X