New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सेल्फी प्वाइंट (Selfie Points)

प्रारंभिक परीक्षा सेल्फी प्वाइंट (Selfie Points)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

रक्षा मंत्रालय ने सेना से सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए 'सेल्फी प्वाइंट' बनाने को कहा।

Selfie-Points

प्रमुख बिंदु 

  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सशस्त्र कर्मियों को देश के लोगों के बीच केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए नौ अलग-अलग शहरों में 'सेल्फी पॉइंट' बनाने के लिए कहा है।
  • इस पहल के तहत उज्ज्वला योजना, आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण जैसी कल्याणकारी योजनाओं को देश के लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
  • सेल्फी प्वाइंट योजना के तहत नौ शहरों में 822 सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे, इन सेल्फी प्वाइंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी शामिल होगी।
  • तीनों सेनाओं के अलावा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और सीमा सड़क संगठन भी इन नौ शहरों में सेल्फी प्वाइंट बनाएंगे।
  • इस अनोखी पहल की खास बात यह है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उन्हें इससे बाहर रखा गया है।
  • सेल्फी पॉइंट के लिए नौ शहरों में दिल्ली, प्रयागराज, पुणे, बेंगलुरु, मेरठ, नासिक, कोल्लम, कोलकाता और गुवाहाटी को चुना गया है।
  • ये सेल्फी प्वाइंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, व्यावसायिक स्थल, मॉल और पर्यटन स्थलों पर बनाए जाएंगे।
  • इन नौ शहरों में कई जगहों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल सेल्फी पॉइंट लगाए जाएंगे।
  • सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें लेने वाले लोगों को अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करने का विकल्प भी दिया जाएगा।
  • सेल्फी अपलोड करने के लिए एक अलग ऐप बनाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर अलग प्रोफाइल बनाकर सेल्फी अपलोड करनी होगी।
  • फीडबैक ईमेल आईडी बनाकर लोगों से उस पर अपनी सेल्फी भेजने को कहा जाएगा।
  •  इसके अलावा लोगों को व्हाट्सएप नंबर पर सेल्फी देकर फीडबैक के रूप में भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उद्देश्य

  • इस कदम से आम जनता को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • इस पहल से सेना की भागीदारी से लोगों में गर्व की भावना पैदा होगी। तीनों सेनाएं आत्मनिर्भर भारत, सशक्तिकरण और महिला शक्ति पर सेल्फी प्वाइंट बनाएंगी।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सशस्त्र कर्मियों को देश के लोगों के बीच केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए नौ अलग-अलग शहरों में 'सेल्फी पॉइंट' बनाया जाएगा।
  2. इस कदम से आम जनता को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।
  3. सेल्फी पॉइंट के लिए नौ शहरों में दिल्ली, प्रयागराज, पुणे, बेंगलुरु, मेरठ, नासिक, कोल्लम, कोलकाता और गुवाहाटी को चुना गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'सेल्फी पॉइंट' क्या है? सेल्फी पॉइंट स्थापित करने के निहितार्थों की विवेचना कीजिए

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR