सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस 

चर्चा में क्यों

प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक ने हाल ही में बताया कि उन्हें सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का पता चला है।

क्या है सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस 

  • सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस (Sensorineural Nerve Hearing Loss : SNHL) एक दुर्लभ रोग है। 
    • इसमें व्यक्ति के आंतरिक कान की संरचना या श्रवण तंत्रिका कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। 
  • लक्षण : भीड़ में आवाज़ें सुनने में परेशानी, ऊँची आवाज़ें सुनने में परेशानी, संतुलन बनाने में परेशानी या चक्कर आना और कानों में बजने वाली सनसनी जैसे लक्षण।
    • आवाज़ें सुनाई देना, लेकिन ठीक से समझ न पाना।

कारण 

  • दुर्लभ SNHL के कारण जन्मजात या जीवन काल में कभी भी हो सकता है। 
  • जन्मजात मामले आनुवंशिक कारकों या गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं से उत्पन्न हो सकते हैं।
  • इस दुर्लभ विकार के लिए निम्नलिखित कारण जिम्मेदार हो सकते हैं:
    • शोर का संपर्क : लंबे समय तक तेज शोर के संपर्क में रहना, जिसे शोर से प्रेरित श्रवण हानि भी कहा जाता है। 
    • उम्र बढ़ना : व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ आंतरिक कान में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तन। 
    • संक्रमण और रोग : मेनिन्जाइटिस, कण्ठमाला, खसरा, और मेनियर रोग जैसी स्वप्रतिरक्षी स्थितियाँ। 
    • आघात : श्रवण तंत्रिका को प्रभावित करने वाली सिर की चोटें। 
    • ऑटोटॉक्सिक दवाएँ : कुछ दवाएँ जो आंतरिक कान की बाल कोशिकाओं को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

उपचार 

  • SNHL का त्वरित इलाज न किए जाने पर इसे ठीक नहीं किया जा सकता है।
  • SNHL उम्र से संबंधित कारकों या आनुवंशिक स्थितियों के कारण होता है, तो लक्षण समय के साथ धीरे-धीरे खराब होते जाते हैं। 
  • हालांकि, अगर ट्रिगर तेज आवाज या पर्यावरणीय कारक हैं, तो लक्षणों के बढ़ने की संभावना कम होती है।
  • SNHL की स्थिति आमतौर पर अपरिवर्तनीय होती है, लेकिन दवाएँ, कोक्लियर इम्प्लांट, श्रवण यंत्र और सहायक श्रवण उपकरण जैसे विभिन्न उपचार लक्षणों को प्रबंधित करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.