New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

सितंबर 2023 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म महीना 

प्रारंभिक परीक्षा –वैश्विक जलवायु
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर, सितंबर 2023 सबसे गर्म महीना है, सितंबर के लिए तापमान 1991-2020 के औसत से 0.93 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

hottest-month

प्रमुख बिंदु

  • यह महीना 1850 और 1900 के बीच पूर्व-औद्योगिक अवधि के अनुमानित सितंबर औसत से 1.75 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।
  • यह 2020 के पिछले सबसे गर्म सितंबर से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह कम से कम 1940 के बाद देखी गई सबसे बड़ी तापमान वृद्धि भी है। इसका मतलब है कि 83 वर्षों में सबसे बड़ी तापमान वृद्धि सितंबर के महीने के दौरान हुई थी।
  • अगस्त 2023 सबसे गर्म महीने के रूप में रिकार्ड किया गया था लेकिन अब सितंबर 2023 सबसे गर्म महिना हो गया। 

तापमान वृद्धि का कारण 

  • ये उच्च तापमान दुनिया भर में पड़ने वाली भीषण गर्मी और जंगल की आग ,एल नीनो घटना तथा मिश्रित कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के निरंतर उच्च स्तर के कारण है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, 2023 सबसे गर्म वर्ष होगा, और 2024 इस वर्ष से भी आगे निकल सकता है, क्योंकि अल नीनो का ताप प्रभाव इसकी शुरुआत के बाद के वर्ष में सबसे अधिक महसूस किया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से अत्यधिक गर्मी के उत्तरदायी कारक है ?

  1. जंगल की आग
  2. ला नीनो घटना
  3. कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं

उत्तर : (b)

स्रोत : DOWN TO EARTH

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR