New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

कर्नाटक की शक्ति योजना

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • 23 नवंबर,2023 तक शक्ति योजना के तहत कर्नाटक में परिवहन निगमों ने पांच महीनों में 100 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को मुफ्त सेवाएं प्रदान की हैं।

KSRTC

मुख्य बिंदु-

  • यह योजना अपेक्षा से अधिक लोकप्रिय हो गई है।
  • कर्नाटक राज्य में 11 जून से 22 नवंबर,2023 तक शक्ति योजना के तहत महिलाओं ने कुल 1,004,756,184 यात्राएं कीं।
  • जून में पेश किए गए बजट में इस योजना के तहत नौ महीने के लिए किया गया धन का आवंटन किया गया था, जो केवल पांच महीने तक चला।
  • वर्ष,2023 में योजना के लिए बजटीय आवंटन 2,800 करोड़ रुपये था।
  • कर्नाटक परिवहन विभाग के अनुसार, 21 नवंबर,2023 तक राज्य संचालित परिवहन निगमों द्वारा महिलाओं को जारी किए गए मुफ्त टिकटों का मूल्य 2,397.8 करोड़ रुपये था।
  • परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में पुनर्विनियोजन के दौरान अतिरिक्त धनराशि आवंटित की जाएगी।

शक्ति योजना -

  • शक्ति योजना को कर्नाटक सरकार द्वारा 11 जून 2023 को लॉन्च किया गया।
  • योजना का उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 
  • शक्ति योजना के तहत, राज्य की सभी महिला लाभार्थियों को पूरे कर्नाटक में मुफ्त बस की सवारी प्रदान की जाएगी। 
  • शक्ति योजनान्तर्गत नि:शुल्क बस सेवा केवल कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की गैर-लक्जरी बसों में प्रदान की जाएगी। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- कर्नाटक की शक्ति योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. शक्ति योजना को कर्नाटक सरकार द्वारा 11 जून 2023 को लॉन्च किया गया।
  2. योजना के तहत नि:शुल्क बस सेवा केवल कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की सभी बसों में प्रदान की जाएगी। 
  3. हाल ही में इस योजना ने 150 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को मुफ्त सेवाएं प्रदान करने की उपलब्धि हासिल की है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 3

उत्तर- (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR