New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन

चर्चा में क्यों ?

  • शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में किया गया 
  • इस सम्मलेन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया 

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • इसका गठन जून 2001 में शंघाई(चीन) में किया गया था।
  • SCO के गठन से पहले शंघाई फाइव नाम का एक संगठन था। 
    • कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस और ताजिकिस्तान शंघाई फाइव के सदस्य थे।
  • वर्ष 2001 में उज़्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद शंघाई फाइव का नाम बदलकर शंघाई सहयोग संगठन कर दिया गया।
  • वर्ष 2017 में भारत तथा पाकिस्तान को इस संगठन का सदस्य बनाया गया।
  • दुशांबे में आयोजित वर्ष 2021 की शिखर वार्ता में ईरान को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
  • रूसी तथा मंडारिन, SCO की आधिकारिक भाषाएँ हैं।
  • यह शंघाई स्पिरिट नामक दर्शन से संचालित होता है, जो कि सद्भाव, सर्वसम्मति से काम करने, दूसरों की संस्कृति का सम्मान करने तथा दूसरों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करने एवं गुटनिरपेक्षता पर बल देता है।
  • SCO की अध्यक्षता सदस्य देशों द्वारा रोटेशन के आधार पर एक-एक वर्ष के लिए की  जाती है। 
  • वर्तमान में इसके 10 सदस्य हैं 
    • कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस 

प्रश्न  - भारत, शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य कब बना ?

(a) वर्ष 2000

(b) वर्ष 2001

(c) वर्ष 2017

(d) वर्ष 2021

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR