New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

शी-बॉक्स पोर्टल

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने हेतु नये शी-बॉक्स पोर्टल का शुभारंभ किया

शी-बॉक्स पोर्टल 

  • यह कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करने और उनकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा 
  • यह देश भर में गठित आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों से संबंधित सूचनाओं का केंद्रीकृत भंडार होगा  
  • यह शिकायत दर्ज करने, उनकी स्थिति को ट्रैक करने और आंतरिक समितियों द्वारा शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा  
  • यह पोर्टल शिकायतों का सुनिश्चित निवारण और सभी हितधारकों के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया प्रदान करेगा  
  • यह पोर्टल नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से शिकायतों की वास्तविक समय पर निगरानी करने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यस्थल सुरक्षित और संरक्षित हों जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकें और सफल हो सकें। 

प्रश्न  - शी-बॉक्स पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

(a) रेल में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा करना  

(b) विदेश यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा करना  

(c) पर्यटक स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना

(d) कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR