New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

शी-बॉक्स पोर्टल

  • हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए शी-बॉक्स (Sexual Harassment electronic Box : SHe-Box) पोर्टल लॉन्च किया है।
  • शी-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज करने और उनकी निगरानी करने के लिए एक केंद्रीकृत मंच है। 
    • यह मंच संगठित या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली प्रत्येक महिला को उसकी कार्य स्थिति की परवाह किए बिना कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने की एकल खिड़की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह प्लेटफॉर्म शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति पर नज़र रखने और आंतरिक समितियों द्वारा शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने की सुविधा प्रदान करता है। 
  • यह पहल कार्यस्थल से संबंधित यौन उत्पीड़न की शिकायतों के समाधान के लिए अधिक कुशल और सुरक्षित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
  • सरकार देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समावेशी कार्य वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पोर्टल की मदद से व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक किए बिना सुरक्षित रूप से शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी।




« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR