New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

शिमला विंटर कार्निवाल -2023 (Shimla Winter Carnival-2023)

प्रारंभिक परीक्षा –  शिमला विंटर कार्निवाल -2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1  

चर्चा में क्यों 

 25 दिसंबर, 2023 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शिमला में विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया।

Shimla-Winter-Carnival

प्रमुख बिंदु 

  • क्रिसमस से न्यू ईयर तक चलने वाले इस सात दिवसीय कार्निवल में दुनियाभर से लाखों पर्यटक शिरकत करेंगे।
  • इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सहायता समूहों की 450 महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक परेड और महानटी (लोक नृत्य) प्रदर्शन के साथ हुई।
  • हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय परंपरा को नाटी कहते हैं और जब यह बड़े स्तर पर आयोजित होता है तो उसे ‘महानाटी’ कहा जाता है।
  • इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यंजनों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेगें।
  • इसके अलावा विभिन्न आउटडोर खेल गतिविधियां भी शामिल होगी। 
  • इस उत्सव में एटीवी सवारी, जिप-लाइनिंग, ज़ोरबिंग, पैराग्लाइडिंग, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता शामिल है।
  • इन गतिविधियों से  केवल पर्यटक अनुभव को बढ़ावा मिलेगा बल्कि  हिमाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित और बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

Shimla-Winter-Carnival-2023

  • हिमाचल प्रदेश के युवा एवं खेल विभाग द्वारा कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मनमोहक छड़ी-लड़ाई प्रदर्शन है।
  • इसके अतिरिक्त गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी और फिल्म स्क्रीनिंग का समावेश भी दर्शकों को रोमांचित करेगा।
  • पहाड़ों की रानी शिमला  पहली बार विंटर कार्निवल के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
  • कार्निवल में स्थानीय व्यंजन, लेजर शो और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव में योगदान दे रहे हैं।
  • शिमला के विंटर कार्निवाल में बिलासपुर सोलन और शिमला के कलाकारों सहित पटियाला के कलाकारों ने लोगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया जा रहा है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 25 दिसंबर, 2023 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शिमला में विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया।
  2. हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय परंपरा को नाटी कहते हैं और जब यह बड़े स्तर पर आयोजित होता है तो उसे ‘महानाटी’ कहा जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) दोनों 1 तथा 2

(d)  न तो 1 न ही 2

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR