New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

श्यामजी कृष्ण वर्मा (Shyamji Krishna Varma)

प्रारंभिक परीक्षा – श्यामजी कृष्ण वर्मा
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

 प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

shyamji-krishna-varma

  श्यामजी कृष्ण वर्मा

  • श्यामजी कृष्ण वर्मा एक भारतीय क्रांतिकारी सेनानी, देशभक्त, वकील और पत्रकार थे।
  • उनका जन्म 4 अक्टूबर 1857 को गुजरात के मांडवी में श्री कृष्ण वर्मा के यहाँ हुआ था।
  • श्यामजी कृष्ण वर्मा ने 1883 ई. में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से बी.ए. किया।
  • भारत में डिग्री प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होने के अलावा वे पहले भारतीय थे जिन्होंने क्रांतिकारियों को संगठित किया, अंग्रेजी राज्य को हटाने के लिए विदेशों में भारतीय युवाओं को प्रेरित किया।
  • श्यामजी कृष्ण वर्मा ने 1888 में अजमेर में वकालत के दौरान स्वराज के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था।
  • वह अजमेर नगर समिति के पहले निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष थे।
  • मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात के जूनागढ़ में दीवान एवं मेवाड़ के महाराणा के सचिव के रूप में जनहित के कार्य किए।
  • वे बाल गंगाधर तिलक और स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रभावित थे।
  • 1875 में जब स्वामी दयानंद जी ने बॉम्बे (अब मुंबई ) में आर्य समाज की स्थापना की, तो श्यामजी कृष्ण वर्मा सबसे पहले इसके सदस्य बने । 
  • उन्होंने लंदन में इंडियन होम रूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट की स्थापना की।
  • उन्होंने व्यावर में कृष्णा कॉटन मिल की स्थापना में भी मदद की ।
  • अंग्रेजों की आलोचना के बाद इंग्लैंड से पेरिस चले गए।
  •  प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) छिड़ने के बाद वे स्विट्जरलैंड के जिनेवा चले गए और अपना शेष जीवन वहीं बिताया।
  • 1918 के बर्लिन और इंग्लैंड में हुए विद्या सम्मेलनों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • 31 मार्च, 1930 को जिनेवा के एक अस्पताल में श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हो गया था।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. श्यामजी कृष्ण वर्मा एक भारतीय क्रांतिकारी सेनानी, देशभक्त, वकील और पत्रकार थे। 
  2. श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होम रूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट की स्थापना की।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1 

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा  के प्रमुख कार्यों की विवेचना कीजिए।

 स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X