New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

सिटमैक्स-20 (SITMEX-20)

  • 22 नवम्वर 2020 को भारत, थाईलैंड और सिंगापुर त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास सिटमैक्स-20 (SITMEX-20) का दूसरा संस्करण अंडमान सागर में सम्पन्न हुआ। भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिमबैक्स-20 का 27वां संस्करण 23 नवम्वर से इसी क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। सिटमैक्स का पहला संस्करण भारतीय नौसेना द्वारा सितम्बर 2019 में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया था। भारत के अनुसार यह अभ्यास तीन मित्र राष्ट्रों की नौसेनाओं के बीच बढ़ते समन्वय व सहयोग को उजागर करता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इसे समुद्र में गैर-सम्पर्क रूप से (non-contact, at sea only) रूप में आयोजित किया जा रहा है।
  • सिटमैक्स-20 शृंखला के अभ्यास का उद्देश्य मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन में सुधार करना, आपसी विश्वास को मज़बूत करना, क्षेत्र में समग्र समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिये सामान्य समझ और प्रक्रियाओं को विकसित करना है।
  • सिंगापुर नौसेना द्वारा आयोजित होने वाले सिटमैक्स अभ्यास के लिये भारतीय नौसेना ने स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर कोरवेट आई.एन.एस. कामोर्ता (Kamorta) और मिसाइल कोरवेट आई.एन.एस. करमुक को तैनात किया है। सिंगापुर ने फॉर्मिडेबल क्लास फ्रिगेट इंट्रेपिड और एंड्योरेंस क्लास लैंडिंग शिप टैंक एंडेवर को जबकि रॉयल थाई नेवी द्वारा एक 'चाओ फ्राया' क्लास फ्रिगेट 'क्रबुरी' को तैनात किया गया है।
  • सिटमैक्स के लिये भारतीय नौसेना आई.एन.एस. कामोर्ट और आई.एन.एस. करमुक के अलावा (जो पहले से ही क्षेत्र में हैं) अपने अभिन्न हेलीकॉप्टर चेतक के साथ विध्वंसक आई.एन.एस. राणा को तैनात कर रही है। इसके अतिरिक्त आई.एन.एस. सिंधुराज पनडुब्बी और P8I समुद्री टोही विमान (maritime reconnaissance aircraft) भी अभ्यास में भाग लेंगे।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR