New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 'ब्रिक्स' देशों के समूह में और छह नए सदस्य शामिल

प्रारम्भिक परीक्षा – 'ब्रिक्स' देशों के समूह में और छह नए सदस्य शामिल
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-2

सन्दर्भ

  • ब्रिक्स देशों के नेताओं ने 24 अगस्त 2023 को अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को समूह के नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया।

brics

प्रमुख बिंदु 

  • इस फैसले की घोषणा जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में की।
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने घोषणा की कि नए सदस्य एक जनवरी, 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे। 
  • उन्होंने कहा कि विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के बाद नए सदस्यों के बारे में निर्णय पर सहमति बनी। 
  • रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में समूह के शिखर सम्मेलन के अंत में कहा, ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण पर हमारी आम सहमति है।

भारत का पक्ष 

  • इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समूह का आधुनिकीकरण और विस्तार यह संदेश है कि सभी वैश्विक संस्थानों को बदलते दौर में खुद को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में शामिल करने से समूह को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से 'ब्रिक्स' देशों के समूह में कौन से नए सदस्य शामिल हुए हैं?

     1.अर्जेंटीना और मिस्र 

     2.इथियोपिया और ईरान 

     3.सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर : (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ब्रिक्स क्या है? एवं भारत के परिप्रेक्ष्य से इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X