New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

स्मार्ट सिटी एंड एकेडेमिया टुवार्ड्स एक्शन एंड रिसर्च कार्यक्रम

चर्चा में क्यों?

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत “स्मार्ट सिटी एंड एकेडेमिया टुवार्ड्स एक्शन एंड रिसर्च (Smart cities and Academia Towards Action & Research- SAAR)” कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स और देश के अग्रणी भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की एक संयुक्त पहल है।

प्रमुख बिंदु

  • इस कार्यक्रम को देश भर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत शुरू किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में शामिल 75 परियोजनाओं को 47 स्मार्ट शहरों में कार्यान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत  देश के 15 प्रमुख वास्तुकला और योजना संस्थान स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का दस्तावेज़ीकरण करेंगे।
  • इन दस्तावेजों में सर्वोत्तम परंपराओं से सीखने, छात्रों को शहरी विकास परियोजनाओं से जुड़ाव के अवसर प्रदान करने और शहरी व्यावसायियों तथा शिक्षाविदों के बीच वास्तविक समय में सूचना के प्रसार के उपायों का उल्लेख किया जाएगा।
  • परियोजनाओं का दस्तावेज़ीकरण करने वाले भागीदार संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की; पर्यावरण योजना एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, अहमदाबाद; जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली; स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल आदि शामिल हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR