New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सोडियम आयन बैटरी पैक

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों-   AR4 Tech मौजूदा पेट्रोलियम वाहनों (मुख्य रूप से दोपहिया) को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए बैटरी पैक का उपयोग करेगा।

प्रमुख बिंदु- 

  • कोयंबटूर के एक स्टार्ट-अप AR4 Tech ने घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए सोडियम आयन बैटरी पैक बनाने के लिए सिंगापुर की सोडियन एनर्जी के साथ साझेदारी की है।
  • AR4 Tech बैटरी पैक बनाने के लिए अगले चार महीनों में कोयंबटूर में 15,000 वर्ग फुट की फैक्ट्री शुरू करेगी।
  • सोडियन द्वारा विकसित सोडियम-आयन बैटरियों को यहां बैटरी पैक में बनाया जाएगा।
  • आयातित उपकरणों वाले अर्ध-स्वचालित संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 100 पैक बनाने की क्षमता होगी।
  • एक बैटरी का जीवन चक्र लगभग 10 वर्ष होने की उम्मीद है।
  • ये बैटरी पैक निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रणालियों में भी जा सकते हैं।
  • भारत में सोडियम आयन बैटरी पैक के लिए अभी तक कोई गुणवत्ता या सुरक्षा मानक नहीं हैं।

प्रश्न:- सोडियम आयन बैटरी पैक के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1.  AR4 Tech ने सिंगापुर की सोडियन एनर्जी के साथ साझेदारी की है।
  2. एक बैटरी का जीवन चक्र लगभग 10 वर्ष होने की उम्मीद है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-  भारत में सोडियम आयन बैटरी पैक के लिए अभी तक कोई गुणवत्ता या सुरक्षा मानक नहीं हैं। इसके विकास के लिए सरकार को क्यों प्रयास करना चाहिए? समीक्षा करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X