सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को परिवर्तन पुरस्कार

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(SECI) ने PSU(सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) परिवर्तन पुरस्कार प्राप्त किया है। 
  • SECI को यह पुरस्कार 'मांग के आधार पर डिस्कॉम को मजबूत और प्रेषण योग्य आपूर्ति' के लिए "अभिनव उत्पाद विकास" श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया।
  • SECI ने कई डिस्कॉम और राज्यों के साथ मिलकर फर्म और डिस्पैचेबल आरई का अभिनव विद्युत आपूर्ति मॉडल प्रस्तुत किया है, ताकि उनकी ऊर्जा मांगों को समझते हुए नवीकरणीय ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने वाले मॉडल तैयार किए जा सकें।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

  • यह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है 
  • स्थापना – वर्ष 2011
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • यह भारत में अक्षय ऊर्जा क्षमता के विकास और विस्तार के लिए समर्पित है
  • यह देश के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को पूरा करने के एक हिस्से के रूप में सौर, पवन और हाइब्रिड परियोजनाओं के विकास के लिए एक कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
  • यह भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसी है जो जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने और सतत विकास के लिए प्रयासरत है।

प्रश्न  - सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 2009

(b) वर्ष 2011

(c) वर्ष 2014

(d) वर्ष 2015

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT