भारत में सौर ऊर्जा क्रांति

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय)

संदर्भ

13 फरवरी, 2025 को पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना का एक वर्ष पूर्ण हुआ है। साथ ही, भारत ने 100 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है, जिससे अक्षय ऊर्जा में वैश्विक नेता के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।

भारत में सौर ऊर्जा क्रांति

  • भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र में स्थापित क्षमता वर्ष 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर  वर्ष 2025 में 100 गीगावाट हो गई है।
  • 31 जनवरी, 2025 तक, भारत की कुल स्थापित सौर क्षमता 100.33 गीगावाट है।
  • देश में सौर और हाइब्रिड परियोजनाओं की कुल क्षमता 296.59 गीगावाट है।
  • भारत की अक्षय ऊर्जा में सौर ऊर्जा का योगदान 47%  है।

पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के बारे में

  • प्रारंभ : 13 फरवरी, 2024
  • उद्देश्य : छत पर सौर पैनल लगाने की सुविधा देकर घरों को मुफ़्त बिजली प्रदान करना
  • लक्ष्य :  मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करना
  • अभी तक कार्य : 27 जनवरी, 2025 तक, इस योजना से छत पर सौर ऊर्जा लगाने के माध्यम से 8.46 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है।
    • मार्च 2025 तक 10 लाख , अक्टूबर 2025 तक 20 लाख, मार्च 2026 तक 40 लाख परिवारों तक पहुँचने की उम्मीद है।
  • विशेषताएं
    • यह योजना 40% तक की सब्सिडी प्रदान करती है।
    • अब तक 5.54 लाख आवासीय उपभोक्ताओं को केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में 4,308.66 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं, जिसमें प्रति परिवार औसतन 77,800 रुपये की सब्सिडी है।
    • इसके अतिरिक्त, अनुमानित 45% लाभार्थियों को अब उनके सौर ऊर्जा उत्पादन और खपत पैटर्न के आधार पर शून्य बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं।

  • योजना के तहत लाभान्वित होने वाले सर्वाधिक परिवारों वाले शीर्ष 5 राज्य:

सब्सिडी विवरण

  • इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सब्सिडी परिवार की औसत मासिक बिजली खपत और तद्नुरूप उपयुक्त रूफटॉप सौर संयंत्र क्षमता के आधार पर भिन्न होती है:

  • संपार्श्विक-मुक्त ऋण: परिवारों को 3 किलोवाट तक की आवासीय छत सौर प्रणाली की स्थापना के लिए लगभग 7% ब्याज पर संपार्श्विक-मुक्त, कम ब्याज वाले ऋण तक पहुंच प्राप्त होती है।

पात्रता

  • परिवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • परिवार के पास एक ऐसा घर हो जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो।
  • परिवार के पास वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
  • परिवार ने सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया हो।

प्रमुख लाभ

  • परिवारों के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध
  • सरकार को बिजली की लागत में सालाना अनुमानित 75,000 करोड़ रुपये की बचत
  • नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग में वृद्धि 
  • भारत की कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की प्रतिबद्धता को बल

योजना के प्रभाव

  • घरेलू बचत और आय सृजन: घरों को अपने बिजली बिलों पर महत्वपूर्ण बचत का लाभ मिलेगा। रूफटॉप सोलर सिस्टम द्वारा उत्पादित अधिशेष बिजली को विद्युत वितरण कंपनियों को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। 
    • उदाहरण के लिए, 3-kW सिस्टम औसतन प्रति माह 300 से अधिक यूनिट उत्पन्न कर सकता है, जो संभावित राजस्व का एक विश्वसनीय स्रोत प्रदान करता है।
  • सौर क्षमता का विस्तार: इस योजना से आवासीय क्षेत्र में छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के माध्यम से 30 गीगावाट सौर क्षमता जुड़ने का अनुमान है, जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
  • पर्यावरणीय लाभ: इन छत प्रणालियों के 25 वर्ष के जीवनकाल में, यह अनुमान लगाया गया है कि यह योजना 1000 बिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न करेगी, तथा CO2 उत्सर्जन में 720 मिलियन टन की कमी लाएगी, जिससे पर्यावरण पर पर्याप्त सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • रोजगार सृजन: इस योजना से विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री, स्थापना, संचालन और रखरखाव, और अन्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 17 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है, जिससे देश में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

आदर्श सौर गांव की स्थापना

  • योजना के आदर्श सौर गाँव घटक के तहत, पूरे भारत में प्रत्येक जिले में एक आदर्श सौर गाँव स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
    • इस पहल का उद्देश्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है।
    • इस घटक के लिए ₹800 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसमें प्रत्येक चयनित मॉडल सोलर विलेज को ₹1 करोड़ प्रदान किए गए हैं।

निष्कर्ष

निष्कर्ष में, पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना लाखों घरों को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाकर भारत के ऊर्जा परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से नया आकार देने के लिए तैयार है। यह पहल सरकार की बिजली लागत में प्रतिवर्ष ₹75,000 करोड़ की बचत करेगी, जिससे स्वच्छ ऊर्जा नवाचार में भारत के नेतृत्व को मजबूत प्राप्त होगी।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT