New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सोमालीलैंड

प्रारम्भिक परीक्षा – सोमालीलैंड
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों

1 जनवरी 2024 को इथियोपिया ने शिपिंग के लिए सोमालीलैंड से एक समझौता किया है।

somaliland          

प्रमुख बिंदु :-

  • यह समझौता इथियोपिया को सोमालीलैंड के बरबेरा बंदरगाह के माध्यम से लाल सागर तक पहुंचने में सहायक होगा। 

 सोमालीलैंड:-

  • यह आधिकारिक तौर पर हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा गैर-मान्यता प्राप्त राज्य है। 
  • इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमालिया के कानूनी हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1884 में ब्रिटिशों ने एक संरक्षित राज्य ब्रिटिश सोमालीलैंड के रूप में की थी।

somaliland-africa

  • वर्ष 1960 में जब संरक्षित राज्य ब्रिटेन से स्वतंत्र हो गया, तो इसे सोमालीलैंड राज्य कहा गया। 
  • वर्ष 1991 में सोमाली गृह युद्ध के पश्चात् इसका नाम "रिपब्लिक ऑफ सोमालीलैंड" रखा गया।
  • यहाँ की  सरकार खुद को ब्रिटिश सोमालीलैंड का उत्तराधिकारी राज्य मानती है।

विशेषता:-

  • सोमालीलैंड अदन की खाड़ी के दक्षिणी तट पर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम में जिबूती, दक्षिण -पश्चिम में इथियोपिया और पूर्व में सोमालिया स्थित है। 
  • इसका  क्षेत्रफल लगभग 177,000 वर्ग किलोमीटर है। 
  • इसकी राजधानी हर्गेइसा है। यहाँ पर सोमाली, अरबी, अंग्रेजी भाषाएँ बोली जाती  हैं। 
  • सोमालीलैंड वर्तमान में चीन गणराज्य (ताइवान) द्वारा मान्यता प्राप्त है। 
  • सोमालीलैंड की स्व-घोषित स्वतंत्रता को संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश या अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी गई है।

बरबेरा बंदरगाह :-

Berbera-Port         

  • यह सोमालीलैंड की वाणिज्यिक राजधानी बरबेरा का आधिकारिक बंदरगाह है । इसे प्रमुख श्रेणी के बंदरगाह के रूप में स्थापित किया गया है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1990 के दशक में की गई थी। 
  • यह बंदरगाह सोमालिया के उत्तरी तट पर, अदन की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित है। 
  • यह बंदरगाह ब्रेकवाटर के रूप में कार्य करता  है। यह 800 मीटर चौड़ा और लगभग 16.5 मीटर गहरा है। 

विशेषता :-

  • इस बंदरगाह से जानवरों की खाल, घी, गोंद और भेड़-बकरियों एवं पशुओं का  निर्यात किया जाता है। 
  • यहाँ पर कपास उत्पाद, चीनी, चावल और खजूर आदि आयात किये जाते हैं। 
  • इस बंदरगाह पर प्रत्येक वर्ष लगभग 250,000 टन कार्गो और 130 से अधिक जहाजों का प्रबंधन किया जाता है।

इथियोपिया:- 

ethiopia

  • यह अफ्रीका के हॉर्न ऑफ़ सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश (Landlocked Country) है। 
  • इसे अधिकारिक तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। 
  • यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है। 
  • क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। 
  • इसके दक्षिण-पश्चिम में सूडान, उत्तर में इरिट्रिया, उत्तर-पूर्व में जिबूती और सोमालिया तथा दक्षिण में  केन्या और दक्षिण सूडान स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है।

सोमालिया :-

  • यह आधिकारिक तौर पर सोमालिया संघीय गणराज्य है, जो हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित एक देश है । 
  • इस देश की सीमा पश्चिम में इथियोपिया, उत्तर-पश्चिम में जिबूती, उत्तर में अदन की खाड़ी से, पूर्व में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम में केन्या से सटी हुई है।

somalia

  • सोमालिया की तटरेखा अफ्रीका की मुख्य भूमि में सबसे लंबी है। 
  • यहाँ की अनुमानित जनसंख्या लगभग 17.1 मिलियन है। 
  • इसकी राजधानी मोगादिशू है। सोमालिया की आधिकारिक भाषाएँ सोमाली और अरबी हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- 1जनवरी 2024 को इथियोपिया ने शिपिंग के लिए सोमालिया से अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड में किस बंदरगाह का उपयोग करने के लिए एक समझौता किया है? 

(a)  मोगादिशु बंदरगाह

(b)  बरबेरा बंदरगाह

(c)  बोसासो बंदरगाह

(d)  मर्का बंदरगाह 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- बंदरगाह क्या है? इससे होने वाले आर्थिक लाभों की व्याख्या कीजिए।

स्रोत :THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR