New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीयों के लिए त्वरित वीज़ा प्रक्रिया शुरू की

चर्चा में क्यों ?

  • दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय पर्यटकों के लिए त्वरित वीज़ा प्रक्रिया शुरू की

प्रमुख बिंदु 

  • जनवरी 2025 से दक्षिण अफ्रीका भारतीय और चीनी पर्यटकों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम (TTOS) शुरू करेगा।
  • इस योजना का उद्देश्य वीज़ा प्राप्त करना तेज़ और आसान बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देना है।

ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम (TTOS) 

  • टीटीओएस दक्षिण अफ्रीका के गृह विभाग की एक पहल है 
  • इसका उद्देश्य भारत और चीन जैसे गैर-वीजा छूट वाले देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। 
  • दक्षिण अफ्रीका के गृह विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "यह योजना स्वीकृत टूर ऑपरेटरों को विभाग के साथ पंजीकरण करने और अपने यात्रियों के लिए समूह वीजा आवेदन जमा करने की अनुमति देगी
  •  इससे प्रक्रिया सरल होगी और लालफीताशाही कम होगी

भारतीय पर्यटकों के लिए दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य क्या है?

  • दक्षिण अफ्रीका इस साल के अंत तक भारतीय पर्यटकों की संख्या 16,000 से बढ़ाकर 100,000 करने की योजना बना रहा है। 
  • वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 3% है
  • अधिकारी इस संख्या को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त उपाय

90-दिन की वीज़ा छूट

  • दक्षिण अफ्रीका भारतीय और चीनी पर्यटकों के लिए 90 दिन की वीज़ा छूट बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिससे यात्रा काफी आसान हो जाएगी।
  • इससे यात्रियों को बिना वीज़ा के तीन महीने तक यहां रहने की सुविधा मिलेगी।

दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

  • आर्थिक विकास - पर्यटन में 10% की वृद्धि से दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक वृद्धि में 0.6% की वृद्धि होने का अनुमान है
  • इससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे

दक्षिण अफ़्रीका

  • दक्षिण अफ़्रीका अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। 
  • इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बीक और एस्वातीनी के साथ लगती हैं
  •  लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है।
  • राजधानी – प्रिटोरिया (प्रशासनिक राजधानी); केप टाउन (विधायी राजधानी); ब्लोमफोंटेन (न्यायिक राजधानी)
  • मुद्रा  - रैंड 

प्रश्न  -  दक्षिण अफ्रीका की सीमा निम्नलिखित में से किस देश के साथ नहीं लगती है ?

(a) नामीबिया

(b) केन्या 

(c) बोत्सवाना 

(d) ज़िम्बाब्वे

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X