New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सन-क्युन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, ली सन-क्युन, पैरासाइट

संदर्भ-

  • दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सन-क्युन को 27 दिसंबर, 2023 को सियोल में आत्महत्या कर ली।

मुख्य बिंदु-

  • उन्हें अवैध नशीली दवाओं के उपयोग के आरोपों में तीन बार पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ा था।
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने नशीली दवाओं पर रोक लगाने दी है। 
  • ली सन-क्युन ने ऑस्कर विजेता फिल्म "पैरासाइट" में अमीर पिता के रूप में अपने प्रदर्शन से वैश्विक ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।
  • डार्क-कॉमेडी थ्रिलर "पैरासाइट” का निर्देशन बोंग जून-हो ने किया था।
  • "पैरासाइट" ने छह ऑस्कर नामांकन में से सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म की चार श्रेणियों में 2020 में अकादमी पुरस्कार जीता था।
  • दक्षिण कोरिया की ओर से ऑस्कर जीतने वाली यह पहली फिल्म थी।
  • यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म भी बन गई।
  • ली ने 2012 की थ्रिलर "हेल्पलेस" और 2014 की "ऑल अबाउट माई वाइफ" में मुख्य भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने वर्ष, 2018 की प्रशंसित टीवी श्रृंखला "माई मिस्टर" में प्रमुख निभाईं।
  • उन्होंने Apple TV+ की पहली कोरियाई भाषा की मूल श्रृंखला "डॉ. ब्रेन"  में मुख्य भूमिका निभाई, जो 2021 में शुरू हुई।
  • छह-एपिसोड की विज्ञान-फाई थ्रिलर, "डॉ. ब्रेन" में एक ठंडे दिल वाले न्यूरोलॉजिस्ट को मस्तिष्क प्रयोगों के माध्यम से एक रहस्यमय पारिवारिक दुर्घटना के सुराग की तलाश करते हुए दिखाया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- दक्षिण कोरियाई फिल्म "पैरासाइट" के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इस फिल्म ने  वर्ष, 2020 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का ऑस्कर एवार्ड जीता था।
  2. दक्षिण कोरिया की ओर से ऑस्कर जीतने वाली यह पहली फिल्म थी।
  3. यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म भी है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं 

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR